Education

कोरोना वायरस के चलते केरल में घोषित हुई राज्य आपदा, अब तक तीन लोग संक्रमित।

कोरोना वायरस के चलते केरल सरकार ने जारी की राजकीय आपदा की घोषणा। आपको बता दें की कोरोना वायरस के चलते केरल में अब तक 3 लोग इसकी चपेट में आ चूके हैं और 29 से अधिक लोगों के सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। कोरोना वायरस से ग्रसित ये तीनो छात्र हाल ही में चीन से भारत वापस लौटे हैं। कोरोना वायरस के चलते चीन में इस समय हालत बहुत दिल दहला देने वाली बनी हुई है। कोरोना वायरस के चलते अब अब 400 से अधिक लोग अपनी जान गवां चूके हैं। कहा जा रहा है की ये वायरस चीन में सन 2012 में आये सार्स वायरस से भी कई गुना अधिक शक्तिशाली है। आपको बता दें कि इससे पहले सन 2012 में चीन में सार्स वायरस के चलते कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

Contents

कोरोना वायरस के चलते केरल में राजकीय आपदा घोसित – State disaster declared in Kerala due to corona virus

आपको बता दें कि हाल ही में केरल में चीन से वापस लौटे तीसरे छात्र में भी कोरोना वायरस के लक्षणों की पुष्टि होने के बाद केरल सरकार ने कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा इस बात की घोसणा पत्रकारों से बातचीत करते हुए की। उन्होंने बताया कि राज्य में इस महामारी से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएं जायेंगे। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की सलाह पर केलर में हाई अलर्ट की घोषणा की गयी है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ताकि इस संक्रमण पर प्रभावी तरिके से निंयत्रण पाया जा सके।

कोरोना वायरस अपडेट, आयुष मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, पड़ें सभी दवाईओं की लिस्ट।

कोरोना वायरस संक्रमित तीनो लोग चीन से वापस लाये गए थे –

आपको बता दें कि केरल में जिन 3 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं वो सभी चीन से भारत वापस लाये गए हैं। भारत सरकार लगातर चीन में फसे अपने सभी देशवासियों को सुरक्षित भारत लाने की मुहीम चला रही है। ज्ञात जानकारी के अनुसार चीन से अब तक 645 लोगों को भारत वापस लाया जा चूका है। इन सभी लोगों को 14 दिन तक के लिए कड़ी मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

क्या है नोवेल कोरोना (वुहान) वायरस, कितना है खतरनाक, क्या हैं इसके कारण व लक्षण।

चीन में आपदा ढा रहा कोरोना वायरस –

चीन में कोरोना वायरस के चलते अब तक 400 से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा है। कोरोना वायरस के चलते तकरीबन 14 हजार से ज्यादा अधिक लोग इन्फैक्टेड हो चूके हैं। पूरे देश में आतंक और खौफ का माहौल बना हुआ है। लोग घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महशुस कर रहें हैं, समूचे चीन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

चीन में कोरोना वायरस की दहशत, भारत समेत कई अन्य देशों में हाई अलर्ट।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *