Health

क्या है नोवेल कोरोना (वुहान) वायरस, कितना है खतरनाक, क्या हैं इसके कारण व लक्षण।

कोरोना (वुहान) वायरस आजकल हर देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोरोना वायरस की शुरुवात सर्वप्रथम चीन के शहर वुहान से हुई। इसलिए इसे वुहान वायरस भी कहा जा रहा है। चीन के वुहान शहर में इस समय हालत इतने बिगड़ चुके हैं की पूरे शहर को बंद करने का आदेश दे दिया गया है और वहाँ के लोगों पर अस्थायी रुप से शहर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सरकारी आकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के चलते चीन में अब तक 17 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और इस वायरस के चलते 139 नए मामले सामने आए हैं।

चीन के वुहान शहर में सभी प्रकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट (हवाई जहाज) प्लेन, रेल, बस टेक्सी आदि सभी पर अस्थायी रुप से रोक लगा दी गयी है। चीनी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वुहान शहर में इस समय लगभग 600 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। चीन के आलावा दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड और सिंगापुर में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आएं हैं।

what is novel coronavirus pinkstea 1
courtesy google

Contents

क्या है नोवेल कोरोना (वुहान) वायरस – What Is Novel Coronavirus

डब्ल्यूएचओ (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस का संबंध सी-फूड से है। यह एक नई प्रजाति का बेहद खतरनाक वायरस है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। हांगकांग यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वायरोलॉजिस्ट लियो पून, के अनुसार इसकी शुरुवात जानवरों में शुरू हुई और उन के माध्यम से यह मनुष्यों में फैल गया।

आपको बता दें कि लियो पून ने सबसे पहले इस वायरस को डिकोड किया था। इस वायरस की सबसे डराने वाली बात यह है कि यह ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ समेत कई अन्य जानवरों में भी प्रवेश कर रहा है। अभी तक की मौजूदा जानकारी के अनुसार यह वायरस सांस के जरिए फैलता है जिस कारण वायरल म्यूटेशन होने का खतरा बना रहता है।

जानिए क्या है निपाह वायरस, इसके लक्षण और निपाह वायरस से बचने के तरीके।

सार्स जैसा खतरनाक है नोवेल कोरोना – Coronavirus or SARS

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोना वायरस का (severe acute respiratory syndrome) सार्स से जुड़ाव बेहद ही खतरनाक और चिंताजनक स्थिति है। कोरेना वायरस के कई प्रकार होते हैं जिनमे से ज्ञात 6 प्रकार मनुष्यों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

नए वायरस के सामने आने से इनकी संख्या बड़ कर 7 हो गयी है। इस नए वायरस के जेनेटिक कोड के अध्यन यह बात निकल कर सामने आयी है कि यह मनुष्य जाती को संक्रमित करने की क्षमता रखने वाले अन्य कोरोन वायरस की तुलना में ‘सार्स’ का अधिक निकटवर्ती है। आपको बता दें कि चीन में वर्ष 2002 में सार्स से 8 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए थे जिनमे से तकरीबन 750 लोगों की मौत हो गई थी।

क्या हैं नोवेल कोरोना (वुहान) वायरस के लक्षण – what is novel coronavirus symptoms

चीन के वुहान शहर से पनपा यह वायरस बेहद ही खतरनाक है। इस वायरस के शुरवाती दौर में संक्रमित व्यक्ति को सर्दी-जुकाम के लक्षण महशुस होते हैं और धीरे धीरे इसके बढ़ने पर गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और बुखार की शिकायत रहने लगती है। हालत और गंभीर होने पर निमोनिया, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, गुर्दे खराब होना और मौत तक हो सकती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रोफेसर मार्क वूलहाउस के अनुसार “जबसे हमने इस नए कोरोना वायरस को देखा तबसे हमने लगातर यह जानने कि कोशिश की है कि आंखिर इस वायरस का असर इतना खतरनाक क्यों है। यह आम सर्दी जैसे लक्षण दिखाने वाला नहीं है, जो कि चिंता की बात है।”

सावधान! आपकी कार आपको कर सकती है बीमार जानिए कैसे?

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *