
आप कहीं जा रहे हो और अचानक समाने से आकर बिल्ली रास्ता काट जाये तो आप रुक कर आगे बढ़ने से पहले सोच विचार करने लगते हैं। बिल्ली के द्वारा रास्ता काट जाने से जुडी कई किवदंतियां आपने अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों या फिर अपने किसी रिस्तेदार के मुँह जरूर सुनी होंगी। पर क्या वाकई बिल्ली अगर रास्ता काट जाये तो क्या हमें रुक जाना चाहिए या फिर बिना किसी डर और भय के आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस बारे में आप सबकी अलग अलग राय हो सकती है, देखा जाये तो जितने मुहँ उतनी बातें। आपने देखा होगा खासकर पुराने जमाने के लोग आधुनिक युग की पीढ़ी के मुकाबले इन सब बातों को ज्यादा मानते हैं। आज के आर्टकिल में हम चर्चा करंगे क्या वाकई बिल्ली अगर आपका रास्ता काट जाये तो क्या ये सच में अपशकुन होता है और हम जानेंगे बिल्ली के रास्ता काटने से जुडी कुछ किवदंतियों के बारे में।

courtesy google
Contents
बिल्ली अगर रास्ता काट जाये तो –
आपने ये तो सुना ही होगा कि बिल्ली अगर रास्ता काट जाये तो ये अपशकुन होने के संकेत माना जाता है। ऐसे में लोग तरह तरह के टोटके भी अपनाते हैं। कई लोग बिल्ली के द्वारा रास्ता काटे जाने पर किसी अन्य व्यक्ति के उस रास्ते से पहले गुजरने तक इंतजार करते हैं और फिर खुद उस रास्ते पर चलते हैं। वहीं कुछ लोग रास्ता काटे जाने पर पहले अपने जूतों को उस रास्ते पर फेंकते हैं फिर खुद रास्ता पार करते हैं, कुछ लोग तो बिल्ली के रास्ता काटने पर उस रास्ते को बदल दूसरे रास्ते से जाते हैं और कुछ लोग भगवान का स्मरण कर आगे बड़ जाते हैं।
लोहे के बर्तन में खाना बनाने से दूर होती है, शरीर में एनीमिया और आयरन की कमी।
बिल्लियों से जुडी कुछ किवदंतियां –
* बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जब बिल्ली बायीं तरफ से दाई तरफ रास्ता काटते हुए जाये। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान वह अपनी नकारात्मकता को पीछे छोड़ देती है जो आपके लिए अशुभ होती है।
* बिल्ली यदि दाईं से बाईं ओर जाते हुए आपका रास्ता काट दे तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान आप जिस भी कार्य के लिए घर से निकलें हैं, वह जरुर सफल होगा।
* बिल्ली अगर आपके घर में आकर रोने लगे तो इसे अपशकुन माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि यह कोई अनहोनी घटना घटने के सकतें हो सकते हैं।
* दीपावली की रात अगर बिल्ली घर में आये तो यह शुभ शगुन माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी आप पर प्रसन्न होती हैं और आप अपर धन धान्य की बारिस करती हैं।
* बिल्ली के द्वारा रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जब उसका रंग गहरा काला हो, अन्य किसी रंग की बिल्ली रास्ता काट जाये तो वह अपशगुन नहीं माना जाता।

courtesy google
विदेश में भी मानते हैं अपशकुन –
सिर्फ हमारे देश भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देश जिनमे अमेरिका, यूरोप आदि शामिल हैं, इनमें काली बिल्ली को अशुभ माना जाता है। अमेरिका में बसने वाले तीर्थयात्रियों द्वारा काली बिल्लियों को अपशगुन का प्रतिक माना जाता है। वहीं कई देश ऐसे भी हैं जो काली बिल्ली को अशुभ नहीं मानते उदाहरण के लिए ब्रिटेन और आयरलैंड इन देशो की लिस्ट में शामिल हैं।
क्यों हो रही हैं स्पेनिश बायोलॉजी टीचर वेरोनिका ड्यूक सोशल मीडिया पर वायरल ?
क्या है सच्चाई –
बिल्ली के रास्ता काटने के पीछे कई कहानियां जुडी हैं कुछ के अनुसार प्राचीन काल में लोग अक्सर पैदल यात्रा किया करते थे। ये तब का दौर है जब प्लेग जैसी बीमारी महामारी का रूप लेते जा रहा था। ये तो हम सभी जानते हैं कि प्लेग कि बीमारी फैलाने में बिल्लियों का अहम रोल होता है, दरअसल बिल्ल्यां चूहे खाना बहुत पसंद करती हैं और प्लेग जैसी बीमारी चूहों में फैलती है। कहानियों के अनुसार बिल्ली जब चलती है तो उसके बाल भी झड़ते हैं और यही बाल पैदल चलने वाले लोगों के सम्पर्क में आते थे और उनको भी प्लेग हो जाता था। धीरे धीरे लोगों ने उस रास्ते पर चलना बंद कर दिया जिस रास्ते से बिल्लियां होकर गुजरती थी। जिसके चलते इस नए अन्धविश्वास का जन्म हुआ था। बहराल कहानी भले ही सच्ची हो या झूठी बिल्ली के रास्ता काट जाने से अपशगुन होता है ये मात्र एक अन्धविश्वास से ज्यादा कुछ नहीं।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022