Platelets badhane wale fruits : प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फ्रूट्स।
pinks tea - October 17, 2021 789 0 COMMENTS
Platelets badhane wale fruits…क्या आप जानते हैं डेंगू के दौरान आपको अपनी डाइट में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फ्रूट्स जरूर शामिल करने चाहिए। डेंगू एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को अत्यधिक थकान, बदन में दर्द, कमजोरी और भूख न लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि डेंगू की बीमारी में दवाइयों के साथ-साथ खान पान पर भी पूरा ध्यान दिया जाए। अन्यथा यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। डेंगू के अलावा भी कई अन्य बिमारियों में प्लेटलेट्स गिरने की समस्या देखी जाती है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलीटर के बीच होना चाहिए। यदि आपके ब्लड टेस्ट में यह वेल्यू 150,000 से कम है तो आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। साथ ही अपनी डाइट में उन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनका सेवन आपकी प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करता हो। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फ्रूट्स (Platelets badhane wale fruits) के बारे में।

Contents
प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फ्रूट्स – Platelets badhane wale fruits.
पपीता –
तेजी से गिर रहे प्लेटलेट्स कि संख्या को बढ़ाने के लिए सिर्फ पपीते की पत्तियाँ नहीं बल्कि इसके फल का सेवन करना भी फायदेमंद रहता है। यह प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। डेंगू से पड़ित व्यक्ति को इसका फल खाने के साथ-साथ इसके पत्तों से निकला ताजा रस जरूर पीना चाहिए।
अनार –
प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फ्रूट्स में अनार को जरूर शामिल करें। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। डेंगू के दौरान आप अनार के दानों का सेवन जरूर करें। आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
Khoon Badhane Wale Fruits : खून की कमी होने पर करें, इन खून बढ़ाने वाले फलों का सेवन।
आँवला –
तेजी से गिर रही प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए आँवला का सेवन करना फायदेमंद रहता है। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। इसका सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही इसका सेवन उन सभी स्वास्थ्य परिस्थितियों को रोकने में मदद करता है जो शरीर को कम प्लेटलेट काउंट की ओर ले जाती हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट 3-4 आंवले खा सकते हैं या फिर इसके जूस का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर-
शरीर में खून की कमी होना,हिमोग्लोबिन का स्तर कम होना या प्लेटलेट्स का तेजी से गिरना, इन सभी परिस्थितियों को रोकने में चुकंदर अहम भूमिका निभाता है। इसके एंटीऑक्सीट्डेंट गुण प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ावा देता है।
फलों के फायदे (Fal Khane Ke Fayde) – Fruits Khane Ke Fayde.
कीवी :
डेंगू बुखार और तेजी से गिर रहे प्लेटलेट्स काउंट को फिर से बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन C, E और पोलीफेनोल पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर प्रतिरक्षता प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022