Health

Sehat kaise banaye : अच्छी सेहत कैसे बनाएं?

Sehat kaise banaye…जो लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग रहते हैं उनके मन में यह सवाल जरूर आता है कि अच्छी सेहत कैसे बनाएं? इसके अलावा जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं या बेहद दुबले पतले हैं, वो भी इस सवाल का जबाव जानना चाहते हैं कि अच्छी सेहत कैसे बनाएं? सेहत बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल के तौर तरीकों को सुधारना होगा। साथ ही आपको अपने खान-पान कि आदतों में भी बदलाव करना होगा। ऐसा देखा गया कि गलत जीवनशैली और गलत खान-पान के चलते आज के समय में अधिकतर लोग कमजोरी, दुबलेपन या मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको अपनी इन आदतों को सुधारना होगा। इसके अलावा कई लोग जल्द से जल्द अच्छी सेहत बनाने के चक्कर में कई प्रकार के ऐसे सप्लीमेंट या दवाइयों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिनके गंभीर साइड इफेट्क्स देखने को मिलते हैं। यदि आप नेचुरल तरीके से सेहत बनाना चाहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईये जानते हैं अच्छी सेहत कैसे बनाएं (Sehat kaise banaye)?

अच्छी सेहत कैसे बनाएं
courtesy google

Contents

अच्छी सेहत कैसे बनाएं – Sehat kaise banaye.

Sehat kaise banaye : अपने लाइफस्टाइल को सुधारें –

  • गलत जीवन शैली हमारे स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। इसलिए सबसे पहले हमें अपने लाइफस्टाइल के तौर तरीकों को सुधारना होगा।
  • इसके लिए आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए और रात को जल्दी सोने की और सुबह जल्दी उठने की आदत बनानी चाहिए।
  • सुबह उठने के बाद एक गिलास गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
  • नियमित रूप से टहलना चाहिए और योग व्यायाम करना चाहिए।
  • अपनी खान-पान की आदतों में सुधार करना चाहिए।
  • धूम्रपान और अलकोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह जल्दी उठ कर खुद को मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए कैसे करें तैयार।

अच्छे स्वास्थ्य के जरूरी है योगा और व्यायाम –

  • स्वास्थ्य को सुधारने में योग और व्यायाम का बहुत बड़ा योगदान रहता है।
  • सुबह और शाम दोनों टाइम कम से कम आधा घंटा योग और व्यायाम जरूर करें।
  • इसके अलावा सुबह और शाम 30 मिनट के वॉक पर जरूर जाएँ या साइकिलिंग करें।
  • यदि आप वॉक पर जाना पसंद नहीं करते हो सुबह और शाम दोनों वक्त 30 मिनट का योग और 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें।

Body Banane Ka Tarika : जल्दी से जल्दी बॉडी बनाने के तरीके।

अच्छी सेहत कैसे बनाएं – खान-पान के स्तर को सुधार कर –

  • सेहत बनाने में खान-पान का अहम रोल होता है। हम लोग किस प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं? यह बात हमारे स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करती है।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए बाहर के खाद्य-पदार्थों का सेवन करना कम करें।
  • जंक फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड, डीप फ़्राईड, ऑयली, मसालेदार, प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन कम से कम मात्रा में करें।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट चार्ट को फॉलो करें।
  • पर्याप्त मात्रा में फलों का सेवन करें।
  • अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।
  • नियमित रूप से ड्राईफ्रुइट्स का सेवन करें।
  • आपका ब्रेकफास्ट हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, लंच में दाल, चावल, सब्जी और चपाती को शामिल करें। रात में डिनर सोने से 2 घंटा पहले करें।

मेडिटेशन का मतलब क्या होता है – What Is Meditation Meaning In Hindi.

स्ट्रेस को दूर करें –

  • कई बार हम लोग सही खान-पान लेने के बावजूद भी अच्छी सेहत नहीं बना पाते। इसके पीछे का कारण कई बार स्ट्रेस भी होता है।
  • स्ट्रेस के कारण आपके शरीर को भोजन से मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिल पाता और आपकी सेहत अच्छी नहीं बन पाती है।
  • स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से योगा और मेडिटेशन करें।
  • नेगेटिव विचारों को दिमाग से निकाल कर सकारात्मक सोच रखें।
  • अच्छे कार्यों की तरह ध्यान लगाएं और अच्छे लोगों की संगति करें।

High Protein Wali Sabji : अपनी डाइट में जरूर शामिल करें इन प्रोटीन वाली सब्जियों को।

मादक पदार्थों का सेवन बंद करें –

  • यदि आप अच्छी सेहत की चाहत रखते हैं तो आप शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना बंद कर दें।
  • इसके साथ ही बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू का सेवन करना भी बंद करें।
  • यदि आप इनके अलावा कोई अन्य नशा करते हैं तो उसे करना भी बंद करें।
  • सभी मादक पदार्थों का लम्बे समय तक सेवन शरीर पर कई प्रकार के गंभीर दुष्परिणाम डालता है।
  • इस प्रकार के मादक पदार्थ शरीर के अंदरूनी ऑर्गन्स को कमजोर बनाने का काम करते हैं।

Sehat Banane Ka Tarika : अच्छी सेहत कैसे बनाये?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *