Fridge ki safai karne ka tarika : फ्रिज की सफाई करने के आसान घरेलू टिप्स।
pinks tea - October 16, 2021 305 0 COMMENTS
Fridge ki safai karne ka tarika…क्या आपके फ्रिज से भी अक्सर दुर्गंध आने लगती है। यदि हाँ तो इसका मुख्य कारण है फ्रिज की सही तरीके से सफाई न होना। फ्रिज की सफाई करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू टिप्स अपना सकते हैं। जिनकी चर्चा हम आज के इस आर्टिकल में करेंगे। यदि आप फ्रिज का लगातार इस्तेमाल कर रहे हों और आपके फ्रिज में अक्सर कई सारे खाद्य पदार्थ मौजूद रहते हों, तो फ्रिज से बदबू आना बहुत सामान्य सी बात है। फ्रिज में आने वाली यह बदबू फ्रिज में मौजूद सभी खाद्य पदार्थों को प्रभावित करती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने फ्रिज की हफ्ते में एक बार सफाई जरूर करें। यदि आप फ्रिज में बहुत कम खाद्य पदार्थों को रखते हैं तो 15 दिन में एक बार सफाई जरूर करें। आईये जानते हैं फ्रिज की सफाई करने के लिए (Fridge cleaning tips in hindi) कुछ आसान घरेलू टिप्स।

Fridge cleaning tips in hindi :
फ्रिज की सफाई करने के आसान घरेलू टिप्स (Fridge ki safai karne ka tarika) – Fridge cleaning tips in hindi.
- सबसे पहले फ्रिज से सारा सामान निकाल कर इसे खाली कर लीजिए।
- फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट करें, ऐसा करने पर फ्रीजर में जमी बर्फ पिघलने लगेगी। फ्रिज के बेस पर एक मोटा पेपर बिछा दें ताकि जब बर्फ पिघले तो पेपर उसे सोख ले।
- अब एक बड़े आकर के टब में गुनगुना पानी भरें और इसमें थोड़ी सी मात्रा में विनेगर या बेकिंग सोडा डाल दें।
- फ्रिज में मौजूद सभी ट्रे, शेल्फ और बॉक्स को बहार निकाल दें और इन्हें गुनगुने पानी से भरे टब में डाल दें।
- 30 मिनट के लिए इन्हें पानी में डूबे रहने दें। तब तक आप फ्रिज को अंदर से साफ करना शुरू करें।
- अंदर की तरफ से फ्रिज की सफाई करने के लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें नमक मिला लें। अब इसमें एक कपड़ा डुबाएं और उससे फ्रिज को अंदर की और से साफ करें।
- आप चाहें तो अंदरूनी दाग-धब्बे हटाने के लिए एक कटोरी में गुनगुने पानी के साथ सिरका या बेकिंग सोडा का घोल बनाएं। अब इसमें एक कपड़ा डुबाकर उससे फ्रिज के अंदर लगे दाग धब्बों को साफ़ करें।
- फ्रिज को अंदर की तरफ से साफ करने के बाद इसे एक बार फिर से किसी मुलायम सूखे कपड़े से पोछें। यही प्रकिया आप फ्रिज के रेफरीजिरेटर के साथ भी करें।
- अंदर की सफाई पूरी कर लेने के बाद बारी आती है बेकिंग सोडा के पानी में डूबे ट्रे, शेल्फ और बॉक्स की। इसके लिए सॉफ्ट स्पंज लें और अच्छी तरह से सभी को टब में ही बारी-बारी से साफ़ कर लें।
- अब इस पानी कप फेंक दें और इन्हें नल के साफ़ पानी से अच्छी तरह से धो कर धूप में सूखाने के लिए छोड़ दें।
- अंत में एक सूखे कपड़े से इन्हें अच्छी तरह से पोछ लें और फिर इन्हें फ्रिज में लगा दें।
- फ्रिज में आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए एक नींबू को दो बराबर भाग में काट कर फ्रिज के अंदर रख लें। हर हफ्ते में इसे बदल लें।
- फ्रिज की दुर्गंध से बचने के लिए खाद्य पदार्थों को हमेशा एयर टाइट डिब्बे में ही रखें।
- खाने को बहुत दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर के न रखें।
- हल्के गीले कपड़े से फ्रिज को बाहर की तरफ से साफ़ करें।
फ्रिज की सफाई कैसे करनी चाहिए? क्या है फ्रिज की सफाई करने का आसान तरीका ?
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए?
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022