Khoon badhane wale fruits : खून की कमी होने पर करें, इन खून बढ़ाने वाले फलों का सेवन।
pinks tea - June 23, 2021 747 0 COMMENTS
Khoon badhane wale fruits…फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कई प्रकार की बिमारियों से लड़ने में फलों का सेवन अहम भूमिका निभाता है। आज हम बात करेंगे खून बढ़ाने वाले फलों के बारे में। शरीर में यदि खून की कमी हो जाये तो व्यक्ति को एनीमिया नामक रोग हो जाता है। यह रोग शरीर में आयरन की कमी होने पर होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए यदि आप अपनी डाइट में नियमित रूप से ताजे फलों को शामिल करते हैं तो आपको इसके अद्भुत नतीजे मिल सकते हैं। फलों का सेवन शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है। खून की कमी होने पर ऐसे फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें जिनका सेवन खून बढ़ाने का काम करता है। आईये जानते खून बढ़ाने वाले फलों (Khoon badhane wale fruits) के बारे में।
Contents
खून की कमी होने के लक्षण – Khoon ki kami ke lakshan.
यदि आपके शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया नामक रोग होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी तेजी से गिरने लगता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने पर कुछ इस प्रकार के लक्षण नजर आते हैं : –
- जल्दी थक जाना
- आलस आना
- सुस्ती छाना
- कमजोरी महसूस होना
- चिड़चिड़ापन महसूस होना
- चक्कर आना

खून की कमी होने पर करें इन खून बढ़ाने वाले फलों का सेवन (Khoon badhane wale fruits) – Fruits to increase hemoglobin in hindi.
चुकंदर से बढ़ाएं खून –
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में चुकुंदर को जरूर शामिल करें। इसका सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ावा देने का काम करता है। साथ ही इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो खून बढ़ाने में सहयोग करती है। इसका सेवन आप सलाद या सब्जी के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो चुकुंदर का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
अंजीर से बढ़ाएं खून –
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अंजीर का सेवन भी किया जा सकता है। यह एक प्रकार का ड्राईफ्रूट है जो अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसका सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। नियमित रूप से 3 से 4 अंजीर को दूध में पका कर इनका सेवन करें। या फिर 3 से 4 अंजीर को पानी में रातभर के लिए पानी में भिगो कर रखें और सुबह इनका सेवन कर लें।
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) – Benefits Of Figs In Hindi.
खून बढ़ाने वाले फलों में एक है आँवला –
जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने शरीर में खून का स्तर बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन भी किया जा सकता है। यह विटामिन सी का रिच स्रोत माना जाता है जो शरीर को बाहर से लिए गए खाद्य पदार्थों से हीमोग्लोबिन के अवशोषण में सहयोग करता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
Khoon badhane wale fal : अंगूर –
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है। यह हीमोग्लोबिन के निर्माण को बढ़ावा देने का काम करता है। शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया जैसे रोग के हो जाने की संभावना बढ़ जाती है। अंगूर का सेवन शरीर में पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्वों की आपूर्ति करता है।
अंगूर खाने के फायदे (Angur Khane Ke Fayde) – Benefits Of Grapes In Hindi.
Khoon badhane wale fal : अनार –
खून की कमी को दूर करने के लिए अनार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अहम योगदान देता है। नियमित रूप से एक अनार का सेवन खून बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कई बिमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। आप चाहें तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते है।
Khoon badhane wale fal : सेब
सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आयरन के अच्छे स्रोत के रूप में भी जाना जाता है। इसका सेवन आयरन की कमी को दूर कर हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारता है। नियमित रूप से एक सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद रहता है।
सेब खाने के फायदे (Seb Khane Ke Fayde) – Benefits Of Apple In Hindi.
Khoon badhane wale fal : आम
फलों का राजा कहलाये जाने वाले आम का सेवन भी शरीर में खून की कमी के स्तर को बढ़ावा देता है। इसमें आयरन की पर्याप मात्रा मौजूद होती है। यह एक स्वास्थ्यवर्धक सीजनल फल है। जिसका सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाना चाहिए। एनीमिया जैसे रोग में इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है।
खून बढ़ाने वाले फलों में एक है खुबानी –
शरीर में खून की कमी होने पर खुबानी का सेवन भी किया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में खुबानी बाजार में आसानी से मिल जाती है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। नियमित रूप से इसका सेवन खून बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में अन्य पोषक तत्वों को भी पहुंचाता है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022