Health

फलों के फायदे (Fal khane ke fayde) – Fruits khane ke fayde.

Fal khane ke fayde… जैसा की हम सभी जानते हैं, अच्छे स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। हर किसी फल में अनेक ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। फलों का सेवन करने से शरीर को जरूरी मात्रा में फाइबर, एंटीआक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल तथा अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को रोजाना 4-5 प्रकार के अलग-अलग फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। (Fruits khane ke fayde) फलों के फायदे की बात करें तो इनका सेवन शरीर को निरोगी काया, मस्तिष्क को दुरुस्त करने, बालों को जरूरी पोषण और त्वचा को निखार देने के लिए जाना जाता है। जो लोग नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं बीमारियां उनसे कोषों दूर रहती है। प्राचीन काल में लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र का सबसे बड़ा राज ताजे फलों और सब्जियों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना था। फलों का सेवन शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा भी प्रदान करता है। आईये जानते हैं (Fal khane ke fayde) फलों के फायदे और इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों से जुडी जानकारियाँ।

फलों के फायदे
courtesy google

Contents

फलों के फायदे (Fal khane ke fayde) – Fruits khane ke fayde

Fruits khane ke fayde : हेल्दी हार्ट के लिए –

ताजे फलों का सेवन करना हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। फलों के फायदे (Fal khane ke fayde) की बात करें तो इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में लाने का कार्य करता है। इसके साथ ही कई फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन ब्लड प्रेसर के स्तर को सामान्य बनाने का होता है। जैसा की हम सब जानते हैं एक स्वस्थ्य हृदय के लिए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेसर दोनों की मात्रा का संतुलित होना बेहद आवश्यक होता है।

Fruits khane ke fayde : एनर्जी के लिए –

(Fal khane ke fayde) फलों के फायदे शरीर को जरूरी मात्रा में एनर्जी देने के लिए भी जाने जाते हैं। फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का कार्य करते हैं। फलों के अलावा इनसे बनने वाला जूस भी शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करता है। जब कभी हम बहुत अधिक शारीरिक परिश्रम वाला कार्य करते हैं तो कुछ समय के बाद हमें थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में फलों के जूस का सेवन थकान को दूर कर शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे (Chukandar ke juice ke fayde) – Beetroot juice benefits in hindi.

Fruits khane ke fayde : फ्री रेडिकल से बचायें –

फलों के फायदे (benefits of fruits in hindi) की बात करें तो इनका सेवन शरीर में मौजूद रोगजनक फ्री रेडिकल्स से भी हमें सुरक्षा प्रदान करता है। लगभग सभी फलों में एंटीआक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। फलों में मौजूद यह एंटीआक्सीडेंट मुक्त कणो को नष्ट करने का कार्य करता है। शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स कैंसर समेत अन्य कई बिमारियों मुख्य कारण बन सकते हैं।

Fruits khane ke fayde : आंखों के लिए –

फलों का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। कई सारे फल ऐसे होते हैं जिनमें ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ए, विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इन सब गुणों से भरपूर फल आंखों से जुडी कई समस्याओं को दूर करने का कार्य करते हैं। आप भी फलों को अपनी डाइट में जगह दे कर अपने आंखों को स्वस्थ्य बनाएं और इनकी रौशनी बढ़ाएं।

हल्दी दूध के फायदे (Haldi wala doodh peene ke fayde) – Benefits of Turmeric Milk in Hindi.

Fruits khane ke fayde : डाइजेशन के लिए

फलों के फायदे (benefits of fruits in hindi) डाइजेशन की से जुडी समस्याओं को दूर करने का कार्य भी करते हैं। दरअसल फलों में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। फलों में मौजूद ये फाइबर पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन पेट से जुडी समस्या जैसे कब्ज, अपच, मल त्याग में दिक्क्त में किया जाना बेहद फायदेमंद साबित होता है।

Fruits khane ke fayde : इम्युनिटी बढ़ाये –

फलों के फायदे (benefits of fruits in hindi) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। जिन फलों में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है उनको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। विटामिन सी का मुख्य काम इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होता है। इसके अलावा फलों में मौजूद एंटीआक्सीडेंट भी बिमारियों से शरीर को बचाये रखने का कार्य करता है।

ग्रीन कॉफी पीने के फायदे (Green coffee ke fayde) – Benefits of Green Coffee in Hindi.

Fruits khane ke fayde : वजन कम करने में –

फलों के फायदे (benefits of fruits in hindi) वजन कम करने के लिए भी लिए जा सकते हैं। फलों में मौजूद फाइबर वजन कम करने में भी सहायता करता है। दरअसल फाइबर को पचने में अधिक समय लगता है। जिस कारण व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती और वह संतुलित मात्रा में खाना खाता है। वजन कम करने के लिए संतुलित मात्रा में भोजन ग्रहण करना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा फलों में पानी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है।

Fruits khane ke fayde : त्वचा के लिए –

फलों का सेवन त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है। फलों में मौजूद एंटी-इन्फ्लामेट्री और एंटीआक्सीडेंट गुण त्वचा के लिये बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा इनमे मौजूद विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व त्वचा से जुडी कई समस्याओं को दूर करने का कार्य करते हैं। फलों से बनने वाले फेस मास्क और फेस पैक का प्रयोग भी त्वचा के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होता है।

ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) – Benefits of Green Tea in Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Sources : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *