Lifestyle

Kuttu ka atta kaise banta hai : कुट्टू का आटा कैसे बनता है?

Kuttu ka atta kaise banta hai… क्या आप जानते हैं कुट्टू का आटा कैसे बनता है? यदि नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास होने वाला है। नवरात्रि आते ही बाजार में कुट्टू के आटे की डिमांड बहुत अधिक देखने को मिलती है। बता दें कि नवरात्रि के पावन पर्व में अन्न खाने की मनाही होने के कारण, वत्र करने वाले सभी भक्त गण कुट्टू का आटा और साबूदाना जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह उत्सुकता रहती है आखिर कुट्टू का आटा कैसे बनता होगा? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुट्टू क्या है? कुट्टू का आटा कैसे बनता है?

कुट्टू का आटा कैसे बनता है

Contents

कुट्टू क्या है, कुट्टू का आटा कैसे बनता है – Kuttu in hindi.

कुट्टू को अंग्रेजी में बक्व्हीट के नाम से जाना जाता है जो पोलीगोनेसिएइ परिवार का पौधा है। जिसका लैटिन नामक फैगोपाइरम एस्‍कलूलेंट है। यह एक ऐसा पौंधा है जिसका अनाज और घास प्रजात‍ि से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। यही कारण है कि नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मार्किट में इसकी मांग अधिक बड़ जाती है। कुट्टू के पौंधे में तिकोने आकर के फल लगते हैं। जिन्हें पीस कर कुट्टू का आटा (Kuttu in hindi) तैयार किया जाता है।

बक्व्हीट का पौंधा साइज में बहुत अधिक बड़ा नहीं होता है। जिसमें गुच्छों में फल लगते हैं। इसका पैदवार मुख्य रूप से यूक्रेन, रूस, चीन और कजाकिस्तान जैसे देशों में होती है। सभी देशों में इससे अलग-अलग तरीके के खाद्य उत्पाद तैयार किये जाते हैं। जिनमें से कुछ मुख्य बक्व्हीट नूडल्स, बकव्हीट केक, बकव्हीट सिरका, बकव्हीट पैनकेक, बकव्हीट बिस्किट, बकव्हीट चीला है। हमारे देश भारत कि बात करें तो दक्षिण भारत में नीलगिरी, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में इसकी पैदावार होती है।

नवरात्रि में क्या करना चाहिए और क्या नहीं : Do And Don’ts In Navratri Vrat.

घर पर कुट्टू का आटा कैसे बनाएं : Kuttu ka atta kaise banta hai –

इसमें कोई दोराय नहीं कि व्रत के दौरान कुट्टू का आटा आपका सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थ बन सकता है। लेकिन मौजूदा समय में इसके आटे में मिलावट के चलते कई लोग इसे खरीदने से परहेज करने लगे हैं। यदि आप बाजार में बिकने वाले कुट्टू आटा न लेकर इसे घर में बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको चाहिए कुट्टू के बीज। एक कप कुट्टू के बीज लेकर उन्हें मिक्सी में डाल दें। अब इन्हें ग्राइंड कर लें, आटा बनकर तैयार हो जायेगा। तैयार आटे को किसी एयर टाइट डब्बे में स्टोर कर के रखें।

कुट्टू के आटे के पोषक तत्व –

कुट्टू के आटे में स्वास्थ्य के लिए जरूरी सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर, फासफोरस, मैग्नीज, फॉलेट, विटामिन-बी और फाइटोन्यूट्रिएंट मौजूद होते हैं। सेलियक रोग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए इसके आटे का सेवन करना फायदेमंद रहता है।

नवरात्रि के व्रत में क्या-क्या खाया जाता है? आईये जानते हैं विस्तार से

कुट्टू के आटे से बनने वाली रेसेपी – Kuttu Atta Recipes In Hindi.

  • वत्र के दौरान यदि कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आप हरी मटर, धनिया, हरी मिर्च के साथ इसके पकोड़े बनाकर खा सकते हैं।
  • कुट्टू के आटे को हरी मिर्च, धनिया और अदरक के साथ मिक्स कर इसके कबाब बनाकर खा सकते हैं।
  • व्रत के दौरान आपका रोटी खाने का मन नहीं हो तो इसके आटे के पराठे बनाकर खा सकते हैं।
  • कुट्टू के आटे से आप पूरियां भी बना सकते हैं।

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नवरात्रि के व्रत में ये गलतियां? हो जाईये सावधान !

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *