Lifestyle

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए?

फ्रिज में क्या रखें क्या नहीं…अक्सर देखा गया है की अधिकांश लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस की स्थिति में रहते हैं। देखा जाये तो फ्रिज का सही इस्तेमाल ही किसी भी खाद्य सामग्री को अधिक दिनों तक फ्रेश और सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है किन्तु इसका ये मललब नहीं होता है की आप सभी खाद्य पदार्थों को बिना सोचे समझे ही अपने फ्रिज में रखते जाएँ।
किसी भी खाद्य पदार्थ को फ्रिज में रखने से पहले ये अवश्य सुनिश्चित कर लेना चाहिए की क्या वाकई में इसे फ्रिज में रखा जाना चाहिए या नहीं। क्योकि मार्किट में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं जिनको फ्रिज के अंदर नहीं रखा जाता है या फ्रिज में रखने के कारण वे जल्दी खराब हो जाते हैं।

फ्रिज की सफाई कैसे करनी चाहिए?

फ्रिज का सही इस्तेमाल
courtesy google

Contents

फ्रिज में नहीं रखे जाने वाले खाद्य पदार्थ –

फ्रिज का सही इस्तेमाल
courtesy google

प्याज –

प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए अगर आप प्याज को फ्रिज में रखते हैं तो फ्रिज की नमी को अपने अंदर सोख लेता है और गलने लगता है। और सड़ने लगता है ऐसा इसमें पाए जाने वाले स्टार्च के कारण होता है।

फ्रिज में क्या रखें
courtesy google

लहसुन –

लहसुन को फ्रिज में रखने पर यह नमी के कारण अंकुरित होने लगता है साथ ही फ्रिज में रखने पर लहसुन अंदर से खोखला भी होने लगता है। दरअसल लहसुन किसी भी ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां तापमान सामान्य से कम हो और प्रयाप्त मात्रा में रौशनी ना पहुंच पाती हो ऐसी जगह पर लहसुन के जल्दी खराब होने की सम्भावना बनी रहती है।

फ्रिज में क्या रखें
courtesy google

आलू –

सभी सब्जियों के साथ इस्तेमाल में लाये जाना वाले आलू को कभी भी भूलकर भी फ्रिज में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। फ्रिज की ठंडक इसमें मौजूद स्टार्च को नमी में बदलने लगती है। जिस कारण आलू का नेचुरल स्वाद का बिगड़ जाना और आलू का सड़ जाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फ्रिज में क्या नहीं रखें
courtesy google

नीबू –

नीबू तथा अन्य सभी वो फल जिनमे सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक पायी जाती है। ऐसे फलों को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए फ्रिज में रखे जाने पर इनका बहरी आवरण काला पड़ने लगता है और धीरे धीरे इसमें फफूंद तक लगने लगती है। नीबू को फ्रिज में रखने पर इसका छिलका काला पड़ने लगता है और नीबू भी टाइट होने लगता है।

फ्रिज में क्या नहीं रखें
courtesy google

सेब –

आपको जानकर हैरानी होगी की सेब को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए इसके पीछे के मुख्य कारण हैं फ्रिज में रखने पर इनका एंजाइम सक्रीय हो जाता है जिस कारण ये तेजी से पकने लगते हैं साथ ही तेज स्मेल को भी छोड़ते हैं जो की अन्य खाने पीने के सामान के साथ मिक्स होने लगती है।

फ्रिज में क्या नहीं रखें
courtesy google

केला –

केला का एक ऐसा फल है जिसे पकने के लिए गर्म तापमान की जरूरत पड़ती है ना की ठंडे तापमान की इसलिए फ्रिज में रखने पर इसमें मौजूद एन्जामिम इसके पोसक तत्वों को नष्ट करने लगता है और केला धीरे धीरे खराब होना सुरु हो जाता है।

 फ्रिज का सही इस्तेमाल
courtesy google

शहद –

चाहे सर्दी का मौसम हो या गर्मी का शहद को हमेसा घर के सामान्य तापमान पर ही रहने देना चाहिए। फ्रिज में रखने पे शहद के कण जमने लगते हैं। जिस कारण इसके स्वाद में तो परिवर्तन आता ही है साथ ही शहद को जार से निकालने के लिए भी अच्छी खासी मस्सकत करनी पड़ती है।

फ्रिज में क्या
courtesy google

ब्रेड –

ब्रेड को फ्रिज में रखने की गलती कभी ना करें खासकर खुली ब्रेड को तो भूल कर भी फ्रिज में ना रखें। फ्रिज में रखने जाने पर यह अपनी नमी खो देता है जिस कारण ये काफी हार्ड और खाने में भी बेस्वाद हो जाता है। आप चाहे तो ब्रेड की नमी बरकार रखने के लिए इसे अपने फ्रीजर में रख सकते हैं ।

 दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें. 

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

  Instagram
  Facebook
  Twitter
  Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *