Lifestyle

कीवी जूस बनाने की रेसिपी – Kiwi juice recipe in hindi.

Kiwi juice recipe in hindi…कोरोना के इस दौर में हमे ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते हों। इम्युनिटी बूस्ट करने में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। कीवी एक ऐसा फल है जिसमे विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसके जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक रहता है। इसका जूस विटामिन सी के अलावा विटामिन ई, विटामिन के का अच्छा स्रोत माना जाता है। कीवी जूस बनाने की रेसिपी बहुत आसान है, इसे घर पर बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके जूस में मौजूदा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण कई प्रकार की बिमारियों से आपको सुरक्षा प्रदान करते हैं। आईये जानते हैं घर पर कीवी जूस बनाने की रेसिपी (Kiwi juice recipe in hindi) के बारे में।

कीवी जूस बनाने की रेसिपी
courtesy google

Contents

कीवी जूस बनाने की रेसिपी – Kiwi juice recipe in hindi.

सामग्री –

4 कीवी
2 चम्मच चीनी
2 कप पानी
नमक स्वादानुसार

विधि –

  • सबसे पहले कीवी को धो लीजिए।
  • अब इनका छिलका उतार कर इन्हें काट लें।
  • इसके बाद इन्हें ब्लेंडर में डाल लें।
  • अब इसमें चीनी, पानी और नमक डाल लें।
  • इसके बाद ब्लेंडर चालू करें और इन्हें ब्लेंड करें।
  • आपका ताजा कीवी का जूस बन कर तैयार हो जायेगा।
  • अब इसे छान कर पीने के लिए सर्व करें आप चाहें तो बिना छना हुआ कीवी का जूस भी पी सकते हैं।

आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Aam Panna Recipe In Hindi.

नोट –
कीवी के इस जूस में आप नमक और चीनी को स्वादानुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। यदि ठंढा कीवी का जूस पीना चाहते हैं तो सर्व करते समय क्रश्ड आइस मिला दें।

कीवी का जूस पीने के फायदे –

  • कीवी का जूस प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।
  • कीवी जूस का सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
  • इसके एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण कई प्रकार की बिमारियों से आपको सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • कीवी का बिना छना हुआ जूस फाइबर से भरपूर होता है जो पेट से जुडी कब्ज आदि की समस्या को दूर करने का काम करता है।

कीवी के फायदे (Kiwi Khane Ke Fayde) – Kiwifruit Benefits In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *