Health

कीवी के फायदे (Kiwi khane ke fayde) – Kiwifruit benefits in hindi.

Kiwi khane ke fayde…फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही एक फल के बारे में जो अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के चलते लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय फल बन चूका है। आपको बता दें, हम यहाँ बात कर रहें हैं कीवी के बारे में, जो की अपने खट्टे-मीठे स्वाद के अलावा अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए भी जाना जाता है। (kiwifruit benefits in hindi) कीवी के फायदे की बात करें तो इसका सेवन कई बिमारियों के खतरे से आपको बचाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण कई प्रकार की बिमारियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं। कीवी का यह फल मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और डायट्री फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा यह एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटीथ्रोम्बोटिक, एंटी- इंफ्लामेट्री और एंटीआक्सीडेंट जैसे गुणों से भी भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे (Kiwi khane ke fayde) कीवी के फायदे और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में। साथ ही हम जानेंगे कीवी खाने के नुकसान के बारे में।

कीवी के फायदे
courtesy google

Contents

कीवी के फायदे (Kiwi khane ke fayde) – kiwifruit benefits in hindi

Kiwi khane ke fayde : हेल्दी हार्ट के लिए –

(Kiwifruit benefits in hindi) कीवी के फायदे की बात करें तो इसका सेवन हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इस पर हुए शोध बताते हैं कि इसका सेवन हृदय के जोखिम को कम करने का कार्य करता है। इसका सेवन हृदय से जुड़े रोगों को दूर करने का काम भी करता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेसर की मात्रा में भी नियंत्रण बना रहता है।

Kiwi khane ke fayde : डाइजेशन के लिए –

डाइजेशन से जुडी समस्याओं को दूर करने में भी कीवी के फायदे (Benefits of Kiwifruit in hindi) लिए जा सकते हैं। कीवी के फल में लैक्सेटिव मौजूद होता है जो कि कब्ज आदि की समस्या को दूर करने में सहयोग करता है। साथ ही मल त्याग प्रक्रिया को भी सरल बनाने का कार्य करता है। लैक्सेटिव के अलावा इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर की पर्याप्त मात्रा डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त बनाने का कार्य भी करती है। साथ ही कीवी के फल में मौजूद पानी की पर्याप्त मात्रा भी पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का कार्य करती हैं। रोजाना एक कीवी का सेवन आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

हल्दी खाने के फायदे (Haldi ke fayde in hindi) – Benefits of turmeric in hindi.

Kiwi khane ke fayde : वेट लॉस के लिए –

(Kiwifruit benefits in hindi) कीवी के फायदे तेजी से बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए भी लिए जा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा आपको जल्दी भूख लगने का अहसास नहीं होने देती है। साथ ही इसकी एक खासियत यह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम मौजूद होती है। वजन कम करने के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जगह देना बहुत जरूरी होता है जिनमे फाइबर की उच्च मात्रा और कैलोरी की सीमित मात्रा मौजूद हो। हालाँकि इन सबके अलावा आपको नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना होगा।

Kiwi khane ke fayde : डायबिटीज के लिए –

डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोग भी कीवी के फायदे (Benefits of Kiwifruit in hindi) ले सकते हैं। कीवी उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल लो होता है। इस प्रकार के सभी खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसका सेवन शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को भी संतुलित बनाये रखने में सहयोग करता है। टाइप-2 डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

रोजमेरी ऑयल के फायदे (Rosemary oil ke fayde) – Rosemary oil benefits in hindi.

Kiwi khane ke fayde : इम्यूनिटी के लिए –

(Kiwifruit benefits in hindi) कीवी के फायदे इम्युनिटी क्षमता को बूस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। इस पर हुए अध्ययन बताते हैं कि इसमें मौजूद कैरोटिनॉइड, विटामिन सी, विटामिन ई और विभिन्न प्रकार के पॉलीफेनोल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से एक कीवी का रोजाना सेवन कर आप भी अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं। इसलिए आज ही से इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी –

(Benefits of Kiwifruit in hindi) कीवी के फायदे की बात करें तो गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन सी गर्भ में पल रहे बच्चे को जरूरी पोषण देने का कार्य करता है। इसके अलावा इसका सेवन गर्भपात के खतरे को कम करने का कार्य भी करता है। गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन गर्भ में पल रहे शिशु को न्यूरल ट्यूब और स्पाइना बिफिडा जैसी समस्या से बचाने का कार्य भी करता है।

आंवले के फायदे (Amla khane ke fayde) – Amla benefits in hindi

आंखों के लिए –

आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी कीवी फ्रूट का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इस पर हुए अध्ययन बताते हैं कि इसमें मौजूद जियाजैंथिन और ल्यूटिन जैसे फाइटोकेमिकल्स आँखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आपको बता दें कि ये फाइटोकेमिकल्स अधिकतर हरी सब्जियों में पाए जाते हैं। इनका सेवन उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाले अंधेपन की समस्या से बचाव करता है।

अनिद्रा की समस्या में –

सेरोटोनिन की मात्रा कम हो जाने पर नींद न आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में कीवी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कीवी में नींद की समस्या को दूर करने वाले विटामिन के साथ सेरोटोनिन की भी पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा ऑक्सीडेटिव क्षति को दूर करने का कार्य भी करते हैं और आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने का कार्य करते हैं।

राजमा के फायदे (Rajma khane ke fayde) – Kidney Beans Benefits in Hindi.

कीवी के नुकसान – Side Effects of Kiwi in Hindi

  • यदि आपको इसका सेवन करने से एलर्जी की समस्या होने लगे तो इसे न खाएं।
  • फाइबर की अत्यधिक मात्रा दस्त आदि की समस्या का कारण बन सकता है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन किडनी में स्टोन का कारण बन सकता है।

काले जीरे के फायदे (Kala jeera ke fayde) – Black cumin benefits in hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Sources : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *