इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन – Immunity Boosting Herbs in hindi.
pinks tea - April 24, 2021 801 0 COMMENTS
एक बार फिर देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैलने लगा है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होते नजर आने लगी है। ऐसे में जितना हो सके घर में रहें और वायरस से बचाव के लिए खुद की इम्यूनिटी बूस्ट करने की कोशिश करें। कोरोना वायरस से लड़ने में शरीर के इम्युन सिस्टम का बहुत बड़ा हाथ होता है। इसलिए इसका मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं जिनका सेवन करना इस कोरोना काल में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मजबूत इम्यूनिटी सिर्फ कोरोना ही नहीं बल्कि अन्य कई रोगों से भी लड़ने में शरीर का सहयोग करती है। आईये जानते हैं कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Contents
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन – Immunity Boosting Herbs in hindi
आयुष क्वाथ का सेवन –
कोरोना के इस दौर में आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप पिछले वर्ष आयुष मंत्रायल द्वारा सुझाये आयुष क्वाथ का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आयुष मंत्रायल ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तुलसी पत्ता और दालचीनी के काढ़े का सेवन बताया था।
गिलोए –
गिलोय एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसे आयुर्वेद में ज्वर नाशक के रूप में भी जाना जाता है। कोरोना काल में गिलोय का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहयोग करता है। कोरोना काल में गुडची वटी का सेवन करना फायदेमंद रहता है।
हल्दी दूध के फायदे (Haldi Wala Doodh Peene Ke Fayde) – Benefits Of Turmeric Milk In Hindi.
आंवले का पाउडर –
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन एक अच्छा विकल्प बन कर सामने आता है। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन सी की बात करें तो यह प्राकृतिक तरीके से इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। कोरोना काल में 1 से 3 ग्राम आंवले पाउडर का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
हल्दी दूध का सेवन –
इम्यूनिटी बूस्ट करने और कोरोना से जंग जितने के लिए हल्दी दूध का सेवन अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए एक कप गर्म दूध में एक से दो चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। या फिर आप चाहें तो एक कप दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर कुछ देर पका लें। हल्का गर्म हो जाने पर इसे पि जाएँ।
क्या लम्बे समय तक काढ़े का सेवन लिवर खराब कर सकता है? जाने क्या कहा आयुष मंत्रालय ने।
अश्वगंधा पाउडर –
कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा भी अहम रोल निभाता है। आप इसे टैबलेट या पाउडर के रूप में ले सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए दिन में दो बार अश्वगंधा पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।
च्यवनप्राश –
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए च्यवनप्राश का सेवन भी किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना काल के दौरान च्यवनप्राश खाने की सलाह दी थी। नियमित रूप से गुनगुने दूध के साथ इसका सेवन किया जाना कोरोना काल में फायदेमंद साबित होता है।
कोरोना काल में च्यवनप्राश का सेवन बन रहा है इम्युनिटी बूस्ट करने का रामबाण तरीका।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022