Beauty

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए इन तरीको से करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, होगा फायदा।

चेहरे पर पिम्पल्स निकल आएं तो यह चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं जिसमें से कुछ बेहद कारगर रहते हैं तो कुछ नहीं। चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग भी कर सकती हैं। इसका प्रयोग चेहरे पर आप कई तरह से कर सकती हैं। इसके गुणों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल एक कारगर तरीका बनता है। बस आपको इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका आना चाहिए। इसका प्रयोग करने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनती है। चलिए जानते हैं चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

चेहरे से पिम्पल्स हटाने
courtesy google

Contents

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल – How to use aloe vera gel for acne and pimples

ऐलोवेरा जेल में मेडिक्लीनल प्रोपर्टीज मौजूद होती हैं जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ऐलोवेरा में विटामिन A,C,O,E पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ऐलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। चेहरे में एलोवरा जेल लगाकर आप त्वचा पर मुंहासे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ऐलोवेरा जेल का प्रयोग –

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए आप ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगाना होगा। इसे लगाने का तरीका बहुत आसान है। एक ऐलोवेरा पत्ती लें और इसे तोड़ कर जेल निकालना शुरू करें। पत्ती से निकलने वाले इस जेल को कटोरी में भर कर रख लें। अब इस ताजे एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगा कर सो जाएं। सुबह उठने के बाद पानी से मुंह धो लें।

ऐलोवेरा जेल और शहद –

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए आप शहद में ऐलोवेरा जेल में शहद मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। शहद के एंटी-बेक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण चेहरे से पिम्पल्स हटाने में बहुत मददगार होते हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद। इन दोनों को एक बॉउल में डालकर अच्छे तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद पानी से मुँह धो लें।

गर्मियों और मानसून के मौसम में ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आटा फेस पैक।

ऐलोवेरा जेल और हल्दी –

पिम्पल्स के लिए ऐलोवेरा जेल का प्रयोग आप हल्दी के साथ भी कर सकते हैं। हल्दी का प्रयोग स्किन पर ग्लो लाने का कार्य करता है। इसके अलावा हल्दी के एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण पिम्पल्स हटाने में असरदार होते हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान होता है। सबसे पहले 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। फिर इसमें चुटकी भर हल्दी मिला कर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें। बाद में चेहरा धो लें।

एलोवेरा, दालचीनी और शहद –

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल के साथ दालचीनी और शहद का प्रयोग भी कर सकती हैं।
इन सभी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। चेहरे पर इसका प्रयोग करने से पिम्पल्स कि समस्या कम होती है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच ताजा ऐलोवेरा जेल लें फिर इसमें 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इन सभी को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में चेहरा धो लें।

करीना से लेकर करिश्मा तक स्किन केयर के लिए करती हैं जापानी माचा फेस मास्क इस्तेमाल।

ऐलोवेरा और आलमंड ऑयल –

चेहरे पर आलमंड ऑयल का प्रयोग स्किन को हाइट्रेड रखता है। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आप ऐलोवेरा और आलमंड ऑयल से बना फेस पैक प्रयोग कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल निकालें फिर उसमें 5 बूंद आलमंड ऑयल मिला दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में चेहरा धो लें।

ऐलोवेरा, खीरा और गुलाब जल –

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए आप गुलाब जल, खीरा और ऐलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक अच्छे टोनर कि तरह कार्य करता है साथ आपके स्किन पोर्स को भी साफ करता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल में 1 चम्मच खीरे का रस और गुलाब जल डालें। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

मास्‍क पहनने से त्‍वचा पर हो रहे हैं मुंहासे तो आजामाएं ये आसान घरेलू नुस्‍खे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *