Beauty

अब इन घरेलू टिप्स की मदद से चुटकियों में दूर करें चेहरे पर झुर्रियां पड़ने की समस्या।

चेहरे पर झुर्रियां पड़ना…मनुष्य की उम्र समय के साथ धीरे धीरे बढ़ती चले जाती है। उम्र बढ़ने के साथ साथ महिलाओ के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। ये बदलाव सबसे पहले चहेरे में दिखना शुरू होते है चेहरे में लचीलापन, आँखों और माथे में झुर्रियां दिखने लगती है। चेहरे पर कोलेजन या सही प्रोटीन न मिलने के कारण ऐसा होता है साथ ही साथ एसिड की कमी होने से भी महिलाओ की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।

महिला कोई भी हो हमेशा जवाँ दिखना चाहती है और इसके लिए वे बाजार में मिलने वाले कई प्रकार के एंटी एजिंग क्रीम को भी प्रयोग में लाती हैं। इनको लगा के आप झुर्रियों को कम तो कर सकती हैं, लेकिन बस कुछ चंद समय के लिए। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे असरदार प्राकृतिक उपायों के बारे में, जिनको आप घर पर आसानी से बना कर इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को पहले की तरह जवाँ बना सकती हैं।

चेहरे पर झुर्रियां
courtesy google

Contents

कुकुम्बर फेस पैक-

खीरा बहुत चीज़ो में काम आता है खीरे के पोषक अत्यंत लाभकारी होते हैं ये खाने और लगाने दोनो में गुणकारी होता है। खीरे का फेस पैक बनाने के लिए आप थोड़े से खीरे को काट कर मिक्सी में पीस लें और इसमें दो चम्मच दही मिला कर अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर साधारण पानी से धो लें इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको काफी फर्क दखने को मिलेगा।

स्किन में झाईयां
courtesy google

चन्दन का प्रयोग –

अपने औषधीय गुणों से भरपूर चन्दन से स्किन संबंधित अनेक बिमारियों का इलाज होता है। चन्दन का एसेंशियल तेल स्किन को टोन करने का काम करता है साथ ही ये स्किन से डेड सेल को निकालकर नई सेल्स का भी निर्माण करता है। चेहरे से झुर्रियों हटाने के लिए आप गुलाब जल में चन्दन पॉउडर मिला कर पेस्ट बना लें और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दे समय पूरा हो जाने पर चेहरा पानी से धो लें।

चेहरे पर चन्दन फेस पैक लगाने के हैं अनेक फायदे। क्या आपने भी आजमाए ?

एलोवेरा का उपयोग –

2 टेबल स्पून एलोवेरा जेल को 1/2 चम्मच शुद्ध शहद में मिला लें और तैयार मिश्रण को 10 मिनट के लिए छोड़ दें समय पूरा हो जाने के बाद ऐसे अपने चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें झुर्रियों की समस्या में आराम मिलेगा।

चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे

स्किन में झाईयां
courtesy google

रेटिनल का इस्तेमाल करे –

आप अपनी त्वचा को जवान बनाने के लिए रोज रात में रेटिनल लगा के सोयें ये कॉलेजन को टूटने नहीं देता और इसके इस्तेमाल से त्वचा में ढीलापन नहीं आता है इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी स्किन पर झुरिया जल्दी नहीं पड़ेगी।

चेहरे पर झुर्रियां
courtesy google

गुलाबजल –

गुलाब जल आपकी स्किन के लिए बहुत जरुरी है आप दो चम्मच गुलाबजल में एक चम्मच शहद का पेस्ट बना लें और चेहरे में 10 मिनट तक लगा के धो लें. ये आपकी स्किन पर टोनर की तरह काम करता है इसको आप सुबह- शाम दोनों टाइम इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर झुर्रियां
courtesy google

कच्चा आलू –

चेहरे से झाईयां हटाने के लिए आप कच्चे आलू का भी प्रयोग कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाला catecholase एनजाइम melanocyte को रोकने का काम करता है. जिस के फलस्वरूप झाईयां की समस्या से निजाद मिलता है। इसके लिए बस आपको इतना सा करना है एक आलू लीजिये उसे धो कर दो हिस्सों में बराबर काट लीजिये और उसमे थोड़ा सा पानी लगा कर अपने चेहरे पर लगा लीजिये। और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिये। समय पूरा होने के उपरांत चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लीजिये।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें.

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram         
  Facebook
  Twitter
  Pinterest   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *