Beauty

चेहरे पर चन्दन फेस पैक लगाने के हैं अनेक फायदे। क्या आपने भी आजमाए ?

प्राचीन काल से ही सौन्दर्यसामग्री में चन्दन का उपयोग होते जा रहा है। आज दुनिया भर में कई जगह चंदन फेस पैक का उपयोग चेहरे की सुंदरता बढ़ाने, निखार लाने, स्किन को कोमल बनाने, त्वचा की चमक बढ़ाने, झुर्रियाँ दूर करने, ड्राई स्किन, और चहरे को ठंडक पहुंचाने में किया जाता है।
अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर चंदन का ना सिर्फ त्वचा में बल्कि अन्य अनेक बिमारियों में भी उपयोग किया जाता है। इसके आलावा भारतीय संस्कृति में देवी देवताओं की स्तुति में भी चन्दन से ही तिलक किया जाता है। आईये पड़ते हैं चंदन के फेस पैक से होने वाले अद्वितीय लाभ के बारे में।

चन्दन फेस पैक
courtesy google

Contents

चंदन फेस पैक लगाने के फायदे –

ड्राई स्किन के लिए –

अगर आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो चंदन का फेस पैक आपके लिए मददगार साबित होगा। इसकेलिए आपको सेंडलवुड आयिल में एक चम्मच मिल्क पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल डाल कर इसका पेस्ट बना लें और फेस पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद अपने मुँह को पानी से धो लीजिये।

चनदन फेस पैक से हटाएँ झुर्रियाँ –

2 बड़े स्पून मुलतानी मिट्टी, 2 चम्मच सेंडल पाउडर, 1 चम्मच नीबू का रस और 1चमच्च गुलाब जल को मिला कर पेस्ट बना लीजिये और चेहरे पर लगा दीजिये। 10 से 15 मिनट  बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये।

डल स्किन के लिए –

एक बड़ा चम्मच सैंडलवुड पाउडर, 1 चम्मच खट्टा हो चूका दही, और इसमें 1/2 चम्मच सहद मिला कर इसका पेस्ट त्यार कर दें और इसे अपने चेहरे से लेकर गर्दन के आधे भाग तक लगा के  कम से कम 25 मिनट के लिए छोड़ दें और समय अवधि पूरी हो जाने पर मुँह पानी से धो लीजिये।

कैसे करें गर्मी के मौसम में मेकअप का सही तरह से इस्तेमाल 

चमकदार त्वचा के लिए –

एक चम्मच सैंडलवुड पाउडर, 2 चम्मच बेसन पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर, और थोड़ा सा गुलाबजल डाल कर मिश्रण का पेस्ट बना लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगा कर 20 से 25 मिनिट के लिए छोड़ दें समय पूरा हो जानेके बाद अपने मुँह को अच्छी तरह से धूल लें।

पिम्पल्स के लिए –

जो लोग मुहासों की समस्या से ग्रसित हैं वे लोग 1 चम्मच सैंडलवुड पावडर में 1/2 टेबल स्पून हल्दी पावडर डाल कर इस मिश्रण का पेस्ट त्यार कर के अपने चेहरे पे लगा कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा हो जाने पर फेस को ताजे पानी की मदद से धो लें                                                                                                  चेहरे से पिम्पल कैसे हटाएँ पेश है एक रिपोर्ट

 दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें. 

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

  Instagram
  Facebook
  Twitter
  Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *