Beauty

चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे. घर में कैसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक?

एलोवेरा का एक औषधीय पौंधा है. एलोवेरा का उपयोग कर हम अपनी त्वचा को साफ, सुंदर और चमकदार बना सकते हैं. आप चाहें तो घर पर भी एलोवेरा फेस पैक आसनी से तैयार कर सकते हैं. एलोवेरा में विटामिन C और विटामिन E होता है जो कि हमारी त्वचा को हाइड्रेड करता है जिस कारण हमारी त्वचा में नमी बनी रहती है. यही कारण है कि एलोवेरा को एक अच्छा मॉइश्चराइज़र भी माना जाता है।

एलोवेरा फेस पैक
courtesy google

आईये जानते हैं कैसे बनाएं एलोवेरा से फेस पैक –

1. एलोवेरा और बेसन –                                                                                                        3 चम्मच बेसन लीजिये इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जैल को अच्छी तरह से मिला लीजिये और अपने चेहरे पर
लगा लीजिये, तत्पश्च्यात चहरे को 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दीजिये और 15 मिनिट पश्च्यात
चेहरे को गुनगुने पानी से धो कर साफ कर लीजिये. आपका चेहरा पुरे दिन ग्लो करेगा।

2. एलोवेरा और गुलाब जल-
2 चम्मच एलोवेरा जेल में 8 से 10 बून्द गुलाब जल मिला लें, और हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मसाज
करें और 10 से 15 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दीजिये, बाद में अपने चेहरे को पानी से धो लीजिये.
यह आपकी त्वचा के झाईयों के निशान को कम करता है और चेहरे के रंग को निखरता है।

3. एलोवेरा और नींबू का रस-
तजा एलोवेरा का जूस निकालें और इसमें अलप मात्रा में नीबू का रस मिला कर अपने चेहरे पर लगा कर
15 मिनट  तक सूखने दे , फिर पानी से मुँह धो लें. यह प्रयोग आपको सन बर्न की समस्या से निजात
दिलाता है।

चेहरे से पिम्पल कैसे हटाएँ

4. एलोवेरा और नारियल-
मुलायम और नम त्वचा चाहते हैं तो आप 1चम्मच एलोवेरा जेल में 1चम्मच नारियल का तेल मिला कर
फेस पैक बना लें और अपने 20 से 25 तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दीजिये.

5. एलोवेरा और दही-
रूखी त्वचा की समस्या से निजात चाहते हैं तो 1चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही मिला कर फेस
पैक तैयार कर लीजिये. और चेहरे पर लगा कर 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये.

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *