Beauty

आंखों में सूजन की समस्या दूर करने के घरेलू नुस्खे।

आंखों में यदि सूजन आ जाये तो चेहरा बहुत अजीब सा दिखने लगता है। अधिकतर मामलों में यह देखा गया है कि आँखों में सूजन का कारण देर रात तक जगना, नींद पूरी नहीं होना, इनसोमेनिया, गलत जीवनशैली, मोबाइल का अधिकतम उपयोग, एलर्जी जैसे कारण हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों में आखों में सूजन की समस्या गलत खान पान और हैंग ओवर के कारण भी होती है। यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं आंखों में सूजन की समस्या को दूर करने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे।

आंखों में सूजन
courtesy google

Contents

आंखों में सूजन की समस्या दूर करने के घरेलू नुस्खे –

कोल्ड कंप्रेस का उपयोग –

आंखों में होने वाली सूजन की समस्या को दूर करने के लिए आप कोल्ड कंप्रेस तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको चिल्ड वाटर का इस्तेमाल करना होगा। ठंडा पानी सूजन कम करने में कारगर तरीके से काम करता है। एक तौलिये का थोड़ा सा भाग चिल्ड वाटर में डुबाये फिर इसे निचोड़ कर सूजन वाली जगह पर 5 मिनट के लिए रख दें। इस प्रकिया को 2 से 3 बार दोहराएं।

खीरा करे आँखों की सूजन दूर –

आंखों में होने वाली सूजन को दूर करने के लिए खीरे का उपयोग भी किया जा सकता है। खीरे का प्रयोग आखों से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। सूजन को दूर करने के लिए खीरे की दो मोटी स्लाइस काटें और उन्हें ठंडे में पानी में भिगोकर अपनी आंखों के ऊपर रख लें। 10 मिनट के लिए आंखों पर रहने दें इसके बाद इन्हें हटाएँ और ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन – Best Food For Eyes In Hindi.

ग्रीन टी से करें आंखों में सूजन की समस्या को दूर –

आंखों से सूजन को दूर करने के लिए ग्रीन टी का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को हल्का गीला करके 30 मिनट के लिए रिफ्रिजरेटर में रख दीजिए। इसके बाद इन्हें बाहर निकालें और कुछ देर के लिए अपनी आंखों के ऊपर रखें। यदि आपके पास ग्रीन टी उपलब्ध नहीं हैं तो आप इसकी जगह ब्लैक टी बैग्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

अंडे से बनाएं आई मास्क –

आँखों से सूजन को दूर करने के लिए अंडे से बने आई मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल करना होगा। इसमें ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करने का कार्य करते हैं। इसके लिए अंडे को फोड़कर सफेद भाग को अलग कर लें फिर इसे अच्छी तरह से फेंटे और सूजन वाली जगह पर लगाएं। 5 मिनट बाद आखों को अच्छी तरह से धो लीजिए। इसे लगाने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह आँखों के अंदर न जाए।

आँखों पर मैग्नेटिक आईलैशेज का इस्तेमाल करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

आंखों पर करें गुलाब जल का प्रयोग –

इसके लिए थोड़े से गुलाब जल को एक कटोरी में निकालें और उसे 30 मिनट के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे फ्रिज से निकालें और कॉटन बॉल की मदद से सूजन प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह आंखों के अंदर न जाए। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से ऑंखें धो लीजिए।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *