आशका से सीखें डार्क सर्कल हटाने के लिए होममेड आई मास्क बनाने की विधि।
अपनी फिटनेस, पोल डांस, योगा लव, और फैशनेबल स्टाइल के लिए चर्चा में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया को आप जानते ही होंगे। सोशल मीडिया लवर आशका गोराडिया समय-समय पर अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी पिक्चर्स और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। जिनमे से अधिकतर योग करते हुए या फिर अपनी स्किन और हेयर केयर से संबंधित होती हैं। हेयर्स और स्किन के लिए आशका बाजार में मिलने वाले हानिकर केमिलकल उत्पादों की जगह होममेड नेचुरल प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया में डाले गए इन सभी वीडियों में आशका ने सभी होममेड नेचुरल प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान शब्दों में बताया है। इन्हीं में से एक है आँखों के नीचे पड़ने वाला डार्क सर्कल जिसको हटाने के लिए आशका आई मास्क का प्रयोग कर रही हैं। आईये जानते हैं आशका गोराडिया की स्टाइल में आई मास्क का प्रयोग कर आँखों के आस-पास बने डार्क सर्कल हटाने का घरेलू नुस्खा।
आशका का डार्क सर्कल हटाने का घरेलू नुस्खा – Aashka’s Home recipe for removing dark circles
सामग्री :
- 1 खीरा
- पपीते की 1 स्लाइस
- 2 चम्मच शहद
- 1 चुटकी केसर
- कॉटन
विधि –
आँखों के निचे से डार्क सर्कल हटाने के लिए आशका होममेड आई मास्क का प्रयोग कर रही हैं। जिसकी रेसिपी आप इन आसान स्टेप्स में फॉलो कर सकते हैं।
1) खीरे और पपीते को काट लें और ब्लेंडर में इसे पीस कर एक महीन गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
2) अब इसमें दो चम्मच शहद और एक छोटी चुटकी केसर मिलाएं।
3) अब इस मिश्रण में छोटे कपास के टुकड़ों को मिक्स करें (आप गोल कपास पैड से काट सकते हैं)
4) इसे 15 मिनट के लिए डीप फ्रीज करें।
5) इसके बाद इसे फ्रीजर से निकालें और चिमटी की मदद से अपनी आँखों के नीचे कॉटन पैड रख दें।
6) इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें!
7) बांकी बचे हुए मिश्रण को अपने चेहरे पर लगायें !!
8) 15 मिनट का समय बीत जाने के बाद कॉटन पैड हटा दें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
9) हफ्ते में 3 से 4 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
आई मास्क के लाभ – Benefits of eye mask
आशका के इस होममेड आई मास्क का प्रयोग करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आशका के मुताबिक यह आईमास्क डार्क सर्कल हटाने में बेहद कारगर रहता है। आईये जानते हैं कि इस आई मास्क को आंखों के डार्क सर्कल पर लगाना कैसे लाभदायक हो सकता है।
ककड़ी:
विटामिन सी का उच्च स्रोत होने के साथ आंखों में सूजन या पफीनेस की परेशानी को दूर करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
पपीता:
प्राकृतिक ब्लीच की तरह कार्य करता है और आंखों के नीचे की त्वचा के रंग को हल्का करता है। इसके अलावा यह त्वचा को झुर्रियों की समस्या से भी बचाता है।
शहद:
इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण मौजूद होते हैं, यह आपकी त्वचा में कसाव लाने का कार्य करता है। इसके अलावा यह आंखों के नीचे पड़ रहे दरक सर्कल को रोकने का कार्य करता है।
केसर:
यह एंटीऑक्सिडेंट का उच्च स्रोत होता है। यह उम्र के साथ पड़ने वाली फाइन लाइंस से छुटकारा पाने में मदद करता है।
रवीना टंडन ने शेयर किया दांत चमकाने और सफेद बनाने का घरेलू नुस्खा, आप भी देखें।
तमन्ना भाटिया ने शेयर करी होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने की विधि, आप भी देखें।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest