Relationship

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप से जुडी कुछ अहम बातें – Friends with benefits meaning in hindi.

Friends with benefits meaning in hindi… रिश्ते कई प्रकार के होते हैं और हर रिश्ता कुछ कहलाता है। आज हम बात करेंगे फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप के बारे में। इस प्रकार का रिश्ता ओपन रिलेशनशिप से काफी मिलता-जुलता होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोगों एक रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी रिलेशन में होते हैं। इस प्रकार के संबंध में आप और आपका पार्टनर एक दूसरे के साथ एक रिलेशन में होने के बावजूद भी कपल नहीं कहलाते। आसान शब्दों में कहा जाए तो ऐसा रिश्ता जिसमें दो लोग परस्पर संबंध बनाते हैं लेकिन वो कपल नहीं फ्रेंड हों। इस प्रकार का रिश्ता सिर्फ मौज मस्ती का रिलेशन होता है जहाँ न कोई कोई प्रतिबद्धता, ना कोई वचनबद्धता और ना कोई पाबंदी होती है। इस प्रकार का रिश्ता पश्चिमी सभ्यता से बेहद प्रभावित है। आईये एक नजर डालते हैं फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप (Friends with benefits meaning in hindi) और इससे जुडी सावधानियों के ऊपर।

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप
courtesy google

Contents

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप से जुडी कुछ अहम बातें – Friends with benefits meaning in hindi.

नहीं होता कोई दवाब –

इस प्रकार के रिलेशन पाटनर्स का एक दूसरे के ऊपर किसी प्रकार का कोई दवाब नहीं होता। एक तरीके वह एक दूसरे को पार्टनर कम और दोस्त ज्यादा मानते हैं। दो लोग के बीच बना फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स का यह रिश्ता बिना शर्त वाला वाला रिश्ता कहलाता है। यानि इसमें दोनों पार्टनरस का एक दूसरे के लिए कोई कमिटमेंट नहीं होता है।

कोई वादा और शर्त नहीं –

जब दो लोग एक रिलेशन में होते हैं तो उनके बीच एक कमिटमेंट होता है। कुछ वादे और रिश्तों को लेकर कुछ बाउंडेशन होती हैं। लेकिन फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप में न कोई नियम होता है न कोई कानून। यहाँ आप अपनी मर्जी के मालिक होते हो और किसी का नियम कानून मानना आपको कतई रास नहीं आता। एक प्रकार इसे टाइम पास वाला रिलेशन माना जाता है, जहाँ आपको अपने पार्टनर के होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

कमिटेड रिलेशनशिप क्या होता है – Committed Relationship Meaning In Hindi.

संबंध बनाने की आजादी –

जहाँ कमिटेड रिलेशन की अपनी कुछ तय बाउंड्रीज होती हैं वहीं इसके विपरीत फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशन में ऐसा कुछ नहीं होता। यहाँ आप दोस्त होने के बावजूद एक दूसरे की सहमति से संबंध बना सकते हैं। कुछ हद तक यह ओपन रिलेशनशिप के समान होता है। बस यहाँ आप कपल न होकर दोस्त होते हैं।

मिलती है पूरी आजादी –

ऐसे लोग जो सिर्फ टाइम पास और मजे के लिए रिश्ता रखते हैं अक्सर उन लोगों की पहली पसंद बनता है फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप। यहाँ आपको न किसे के लिए सीरियस होना है, न कोई कमिटमेंट देना है, न किसो को खोने का डर और न किसी से धोखा मिलने का डर होता है। यहाँ आप बिना कोई रोक टोक और नखरे झेले, खुल कर रिलेशन इंजॉय कर सकते हैं। लेकिन हमारे देश में लोग इस तरह के रिलेशन से हमेशा बचते हैं बजाय इसके सिंगल रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

जानिए ओपन रिलेशनशिप क्या होता है – In An Open Relationship Meaning In Hindi.

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप में बरतें ये सावधानियॉं– Precautions to Take When you’re Friends With Benefits in Hindi

  • इस प्रकार के रिलेशन में संबंघ बनाते समय प्रोटेक्शन का विशेष ध्यान रखें।
  • असुरक्षित संबंध कई प्रकार के यौन संचारित रोगों को जन्म दे सकता है।
  • इस प्रकार के रिलेशन का सीक्रेट अपने तक ही सिमित रखें, अपनी फैमली को इसे रिश्ते के बारे में न बताएं।
  • इस प्रकार के रिलेशन में अपनी फीलिंग्स के ऊपर कंट्रोल रखें और पार्टनर को बंधन में बांधने की कोशिश न करें।
  • भूल से भी इस प्रकार के रिलेशन में अपने पार्टनर को अपना प्यार समझने की कोशिश न करें, आपको इस बात को समझना होगा आपका रिश्ता दोस्ती का है प्यार का नहीं।
  • अपने पार्टनर से किसी प्रकार की कोई उम्मीद न करें।
  • टाइम पास के लिए बनाये गए रिश्ते को प्यार समझने की गलती आपको भविष्य में बहुत भारी पड़ सकती है।

टॉक्सिक रिलेशनशिप के लक्षण – Toxic Relationship Ke Lakshan.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *