Health

Green tea ke nuksan : ग्रीन टी पीने के नुकसान।

Green tea ke nuksan…ग्रीन टी पीने के फायदे तो आप सभी जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप ग्रीन टी पीने के नुकसान के बारे में जानते हैं? अधिकतर लोगों का जवाब होगा नहीं, ऐसा होना बहुत स्वभाविक है क्योंकि लोग हमेशा ग्रीन टी के फायदे के बारे में सुनते आ रहे हैं। यहीं कारण है की अधिकतर लोग इसके नुकसान के बारे में नहीं जानते। कई लोगों को लगता है, चूँकि वे चाय की जगह दिन रात ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं इसलिए वे पूर्णतः सुरक्षित हैं जबकि ऐसा नहीं होता। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे अच्छे स्वास्थ्य के लिए दूध वाली चाय के बजाय ग्रीन टी का सेवन जरूर करें लेकिन सीमित मात्रा में। आज हम आपको बातएंगे जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीने के नुकसान (Green tea ke nuksan) क्या-क्या होते हैं?

ग्रीन टी पीने के नुकसान
courtesy google

Contents

ग्रीन टी पीने के नुकसान (Green tea ke nuksan) – Side effects of green tea in hindi.

Green tea ke nuksan : आयरन की कमी हो सकती है –

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक ग्रीन टी का अधिक सेवन शरीर में आयरन की कमी का कारण बन सकता है। जो कि शरीर में एनीमिया (खून की कमी के कारण होने वाला रोग) जैसे रोग का कारण बन सकता है। ग्रीन टी को लेकर हेल्थ एक्सर्ट भी यही सुझाव देते हैं कि जो लोग एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें भी ग्रीन टी के सेवन नहीं करना चाहिए।

Green tea ke nuksan : सिरदर्द और चक्कर आना –

अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से कई बार व्यक्ति को चिड़चिड़ापन, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं आए दिन बनी रहती हैं। ऐसा ग्रीन टी मौजूद कैफीन के कारण होता है। अधिक मात्रा में कैफीन युक्त पेय का सेवन पेट की समस्या, अनिद्रा, उल्टी, दस्त जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

होममेड ग्रीन टी फेस पैक बनाने की विधि – How To Make Green Tea Face Pack In Hindi.

गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रीन टी के नुकसान –

गर्भवती महिलाओं के लिए भी ग्रीन टी का सेवन नुकसानदायक रहता है। इसके पीछे का मुख्य कारण है इसमें मौजूद कैफीन। आपको बता दें कि कैफीन युक्त पेय जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेय साबित हो सकते हैं। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन कई बार मिसकैरेज की स्थिति ला खड़ा करता है। बेहतर होगा प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन न करें।

डिहाइड्रेशन का कारण –

जैसा की हमने आपको बताया सीमित मात्रा में यदि ग्रीन टी पी जाये तो यह स्वास्थ्य लाभ देने वाली चाय बनकर सामने आती है। वहीं जरूरत से ज्यादा इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होता है। अधिक मात्रा में इसे पीने पर शरीर डिहाइड्रेशन की अवस्था में पहुंच सकता है। इसका सेवन करने से बार-बार पेशाब आती है जिस कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है।

Green Coffee Kaise Banaye : घर पर ग्रीन कॉफी बनाने की विधि।

पेट से जुडी समस्याएं –

ग्रीन टी पीने के नुकसान पेट से जुडी समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया इसमें कैफीन मौजूद होता है। जिसकी शरीर में अधिक मात्रा पहुंचने पर एसिडिटी, पेट दर्द, सीने में जलन, खट्टी डकार जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर यही होगा एक दिन में एक कप ग्रीन टी का सेवन करें।

कितना कैफीन मौजूद होता है ग्रीन टी में –

अक्सर लोग ग्रीन टी का सेवन ये समझकर करते हैं कि यह एक कैफीन फ्री टी है। जबकि ऐसा नहीं होता अन्य चायों की तरह इसमें भी ग्रीन टी में भी कैफीन मौजूद होता है। लगभग 227 ग्राम ग्रीन टी में 24 से 45 मिलीग्राम तक कैफीन मौजूद होता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन हार्टबीट अनियमित कर सकता है। जिस कारण आपको नर्वसनेस और चिड़चिड़ेपन का अनुभव हो सकता है।

ग्रीन टी के फायदे (green tea ke fayde) पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
ग्रीन टी पीने के फायदे (Green Tea Ke Fayde) – Benefits Of Green Tea In Hindi.

ग्रीन टी के साइड इफेक्ट क्या है?

अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन, एनीमिया, सिरदर्द और चक्कर आना, पेट से जुडी समस्याओं जैसे एसिडिटी, सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

ग्रीन टी पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

ग्रीन टी पीने के तुरंत बाद खाना नहीं खाना चाहिए।

क्या ग्रीन टी कभी एक्सपायर होती है?

हाँ, ग्रीन टी एक्सपायर डेट के साथ आती है।

ग्रीन टी कब नहीं पीना चाहिए?

रात्रि में डिन्नर के बाद ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए।

खाली पेट ग्रीन टी पीने के नुकसान?

खाली पेट ग्रीन टी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *