Health

Jeera pani peene ke fayde : जीरा पानी के फायदे। (Benefits of jeera water in hindi).

Jeera pani peene ke fayde…क्या आप जीरा पानी के फायदे जानते हैं? यदि नहीं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाला है। जीरे की गिनती उन चुनिंदा मसालों में की जाती है जिनका प्रयोग लगभग सभी प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। यह न सिर्फ खाने को अच्छा फ्लेवर देने का कार्य करता है बल्कि यह कई प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भी भरपूर होता है। गुणों से भरपूर जीरा ही नहीं, बल्कि इसका पानी भी स्वास्थ्य के बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं जीरा पानी के फायदे (Benefits of jeera water in hindi) और इसके नुकसान से जुडी जानकारियाँ।

जीरा पानी के फायदे
courtesy google

Contents

जीरा पानी के फायदे (Jeera pani peene ke fayde) – Benefits of jeera water in hindi.

Jeera pani peene ke fayde : पाचन के लिए –

जिन लोगों को पाचन से जुडी समस्याओं का सामना अधिक करना पड़ता है उनके लिए जीरा पानी का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्राकृतिक तौर पर ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो डाइजेशन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। यह भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है।

Jeera pani peene ke fayde : वजन कम करने के लिए –

बढ़ते वजन की समस्या से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए जीरा पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन पेट की अतिरिक्त चर्बी को गलाने का काम करता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो आपके पेट को लम्बे समय तक भरा रखती है। जिस कारण आपको पेट भरा-भरा सा महसूस होता है और आप संतुलित मात्रा में भोजन करते हैं।

Nimbu Ki Chai Ke Fayde : नींबू चाय पीने के फायदे।

इम्युनिटी को बूस्ट करे जीरा पानी –

जीरे के पानी का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करता है। एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए इम्युनिटी का दुरुस्त होना बहुत जरूरी होता है। जीरे की बात करें तो यह इसमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी ऐसे कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इसके इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में सहयोग करते हैं।

एनीमिया में जीरा पानी के फायदे –

एनीमिया एक ऐसा रोग हैं जो शरीर में खून की कमी होने के कारण होता है। शरीर में खून की कमी होने का मतलब हैं आपके शरीर में आयरन की कमी होना है। इसके चलते आपका हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है और व्यक्ति थकान, कमजोरी, आँखों के आगे धुँधलापन छा जाना और चक्कर आ जान जैसे लक्षणों का सामना करता है। इस प्रकार की समस्या से लड़ने में जीरा पानी का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है।

Bel Patra Ke Fayde : बेलपत्र के फायदे और नुकसान। (Benefits Of Bael Patra In Hindi).

Jeera pani peene ke fayde : बॉडी डिटॉक्स करे –

जीरा पानी का प्रयोग आप एक अच्छे डिटॉक्स वाटर की तरह भी कर सकते हैं। इसकी एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज शरीर में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। यदि हमारे शरीर में लम्बे समय तक विषाक्त पदार्थ जमा होते जाएँ तो वह कई बिमारियों के जन्म के पीछे का कारण बन सकते हैं। इसलिए समय-समय पर हमे डिटॉक्स वाटर का सेवन करते रहना चाहिए।

जीरा पानी के नुकसान (Jeera pani peene ke nuksan) – Side Effects of Cumin Water in Hindi.

  • अधिक मात्रा में इसका सेवन एसिडिटी की समस्या कर सकता है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन किडनी और लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • यदि आपको जीरा पानी से एलर्जी हो तो इसका सेवन न करें।

Mosambi Juice Ke Fayde : मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi Juice Benefits In Hindi)।

जीरा पानी बनाने की विधि – Jeera water recipe in hindi.

  • एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरा डालकर रातभर के लिए भीगने रख दें।
  • अगली सुबह इसे कम आंच पर कुछ मिनट के लिए उबालें।
  • कुछ समय बाद जब पानी का रंग हल्का पीला दिखने लगे तब गैस बंद कर दें।
  • अब इसे छान कर पी जाएँ।

5 Mukhi Rudraksha Pahnane Ke Fayde : 5 मुखी रुद्राक्ष पहनने के फायदे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *