Health

ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) – Benefits of Green Tea in Hindi.

Green tea ke fayde…ये तो हम सभी जानते हैं कि ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। एक तरफ जहाँ दूध वाली चाय पीने से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसके विपरीत ग्रीन टी का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। ( Benefits of Green Tea in Hindi) ग्रीन टी पीने के फायदे की बात करें तो इसके सेवन से कई प्रकार की बिमारियों को खतरे को टाला जा सकता है। यही कारण हैं कि मौजूदा समय में हमारे देश भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में इसकी भरी डिमांड देखने को मिल रही है। ग्रीन टी उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प बनकर सामने आती है जिन्हें बहुत अधिक चाय पीना रास नहीं आता। ग्रीन टी एंटीआक्सीडेंट के रिच स्रोत के रूप में भी जानी जाती है। इसका सेवन कर आप भी अपने स्वास्थ्य से जुडी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आईये जानते हैं (Green tea ke fayde) ग्रीन टी पीने के फायदे और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों से जुडी जानकारियाँ।

ग्रीन टी पीने के फायदे
courtesy google

Contents

ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) – Benefits of Green Tea in Hindi

Green tea ke fayde : वजन कम करने के लिए –

(Green tea for weight loss in hindi) ग्रीन टी पीने के फायदे वजन कम करने के लिए भी जाने जाते हैं। यह एंटीआक्सीडेंट के रिच स्रोत के रूप में जानी जाती। इसमें मौजूद यह एंटीआक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देने का कार्य करता है। जिससे व्यक्ति को वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैटेचिन और कैफीन फ्लेवोनॉयड्स वजन कम करने की क्रिया को प्रोत्साहित करता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को नियमित रूप से इसका सेवन दिन में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। हालाँकि वजन कम करने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम भी करना पड़ेगा।

Green tea ke fayde : मस्तिष्क के लिए –

(Benefits of Green Tea in Hindi) ग्रीन टी पीने के फायदे मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं। इसका सेवन स्ट्रेस की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। जिससे आपका माइंड रिलैक्स रहता है। इसके अलावा यह दिमाग के कार्य करने के तरीके को भी दुरुस्त बनाने में सहयोग करती है। मस्तिष्क के लिए इसके अन्य फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद कैफीन और एल-थीनाइन एकाग्रता क्षमता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कैस्टर ऑयल के फायदे (Castor oil ke fayde in hindi) – Benefits of Castor Oil in Hindi.

Green tea ke fayde : ओरल हेल्थ के लिए –

(Benefits of Green Tea in Hindi) ग्रीन टी पीने के फायदे ओरल हेल्थ के लिए भी जाने जाते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो कि मुँह के संक्रमण को दूर करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा यह दांतो में होने वाली प्लाक की समस्या को दूर करने में भी सहयोग करती है। प्लाक की समस्या हो जाने पर दांत पीले पड़ने लगते हैं और कई प्रकार के बैक्टीरिया इनमें इकठ्ठे होने लगते हैं जो कि दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में ग्रीन टी का सेवन प्लाक की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स एंटी-प्लाक एजेंट की तरह कार्य करता है।

Green tea ke fayde : डायबिटीज के लिए –

(Benefits of Green Tea in Hindi) ग्रीन टी पीने के फायदे डायबटीज की समस्या में भी लिए जा सकते हैं। इस पर कुछ शोध बताते हैं की नियमित रूप से 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। हालाँकि डायबिटीज के रोगियों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद कैटेचिन नामक यौगिक इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित रखता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने का कार्य करते हैं।

अदरक के फायदे (Adrak ke fayde) – Benefits of Ginger in Hindi.

Green tea ke fayde : ब्लड प्रेशर के लिए –

ग्रीन टी का सेवन ब्लड प्रेशर (green tea for blood pressure in hindi) की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसका सेवन ब्लड प्रेसर के स्तर को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेसर की समस्या को कम करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन यदि आपको लो ब्लड प्रेसर की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें। इसका सेवन हार्ट के लिए भी फायदेमंद रहता है।

Green tea peene ke fayde : कैंसर में –

(Green tea benefits in hindi) ग्रीन टी का सेवन कैंसर जैसी जानलेवा और गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने का कार्य भी करता है। ग्रीन टी एंटीआक्सीडेंट का एक रिच स्रोत मानी जाती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल नामक कैटेचिन कैंसर के खतरे को कम करने का कार्य करते हैं। यह हमारे शरीर में मौजूद रोगजनक मुक्त कणों यानि की फ्री रेडिकल्स से लड़ने का कार्य करते हैं। साथ ही यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजूबत बनाने का कार्य करते हैं। इसके अन्य फायदे की बात करें तो यह उन सेल्स के प्रसार पर अंकुश लगाने का कार्य करती है जो शरीर में कैंसर फ़ैलाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।

सहजन के फायदे (Sahjan ke fayde in hindi) – Benefits of Sahjan in Hindi.

Green tea peene ke fayde : स्ट्रेस में –

आजकल व्यस्त जिंदगी में स्ट्रेस की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है। स्ट्रेस यानि की अवसाद का यदि समय रहते इलाज नहीं किया जाये तो यह एक गंभीर समस्या बन सकता है। ऐसे में ग्रीन टी का सेवन (Green tea benefits in hindi) स्ट्रेस की समस्या को दूर करने के लिए लिया जा सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स स्ट्रेस से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इसके साथ ही साथ ही इसमें मौजूद कैफीन भी मस्तिष्क को सुचारु रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है।

Green tea peene ke fayde : आर्थराइटिस में –

(Green tea benefits in hindi) ग्रीन टी मिलने वाले फायदे गठिया यानि की आर्थराइटिस की समस्या में भी लिए जा सकते हैं। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या को दूर करने का कार्य करते हैं। ऑस्टिओ आर्थराइटिस की समस्या में भी इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।

तिल के फायदे (Til khane ke fayde) – Benefits of Sesame Seeds in Hindi.

Green tea peene ke fayde : इम्युनिटी के लिए –

(Green tea benefits in hindi) ग्रीन टी से मिलने वाले फायदे की बात करें तो इसका सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करता है। इसमें मौजूद एंटीजन और कैटेचिन इम्यून तंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट भी इम्युनिटी बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाते हैं। रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

Green tea peene ke fayde : त्वचा के लिए –

त्वचा के लिए ग्रीन टी के फायदे (Green tea benefits in hindi) की बात करें तो यह त्वचा से जुड़ीं कई समस्याओं का समाधान करने के लिए जानी जाती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। साथ ही इसके एंटीआक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण भी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। पिम्पल्स, एजिंग, दाग-धब्बे हटने और त्वचा को निखारने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।

खुबानी खाने के फायदे (khubani khane ke fayde) – Apricot benefits in hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *