How dengue spread in hindi : (Dengue kaise hota hai) डेंगू कैसे होता है?
pinks tea - October 19, 2021 320 0 COMMENTS
Dengue kaise hota hai…मौजूदा समय में देश के कई हिस्सों में डेंगू बीमारी अपना कहर बरपा रही है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को यह बीमारी अपनी चपेट में ले रही है। रोजाना तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देख कर कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि डेंगू कैसे होता है? आपको बता दें कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है। जिसमें व्यक्ति को तेज बुखार, थकान, बदन दर्द रहता है, साथ ही उसके प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगती हैं। डेंगू के बारे में आपको यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि यह छुआछूत और संक्रमित व्यक्ति को छूने या उसके सम्पर्क में आने से फैलने वाली बीमारी नहीं है। अब आपने मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर (Dengue kaise hota hai) डेंगू कैसे होता है? आईये जानते हैं डेंगू की बीमारी से संबंधित कुछ अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब।

Contents
डेंगू कैसे होता है – Dengue kaise hota hai?
डेंगू के बारे में अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि यदि उन्हें कोई भी मच्छर काट लेगा तो शायद उन्हें डेंगू हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होता। हालाँकि इसमें कोई दोराय नहीं कि डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है लेकिन यह सिर्फ मच्छर की एक विशेष प्रजाति एडीज एजिप्टी के कटाने पर होती है। यह एक खास प्रकार का मच्छर है जो बरसात के मौसम से लेकर विंटर्स की शुरुआत तक अधिक एक्टिव रहता है। डेंगू का वाहक ये मच्छर रात के बजाय दिन के समय अधिक एक्टिव रहता है। इस मच्छर के शरीर और पैरों पर सफेद रंग की धारियां मौजूद होती हैं। यह मच्छर मूल रूप से अफ्रीका में पैदा हुआ था, लेकिन अब यह दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। डेंगू के बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है।
Dengue Me Kya Khana Chahiye : डेंगू की बीमारी में क्या खाना चाहिए?
डेंगू कैसे होता है/डेंगू कैसे फैलता है – How dengue spread in hindi?
डेंगू के बारे में अक्सर लोग कई तरीके की गलतफहमी पाल लेते हैं। जैसे की डेंगू संक्रमित को छूने या उसके सम्पर्क में आने से डेंगू बुखार फ़ैल जाता है, जबकि ऐसा नहीं होता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू को छुआछूत की बीमारी नहीं है। डेंगू की बीमारी किसी व्यक्ति को तब अपनी चपेट में लेती है जब एडीज प्रजाति का मच्छर, डेंगू संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद आपको काट लेता है। ऐसा करने पर यह मच्छर डेंगू संक्रमण के लिए जिम्मेदार वायरस को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाता है।
इस तरह से प्याज के छिलके के प्रयोग कर कीड़े-मकोड़े और डेंगू मच्छर को घर से भगाएं।
मच्छर की कौन सी प्रजाति डेंगू फैलाती है –
डेंगू फ़ैलाने में मच्छरों की एडीज प्रजाति अहम भूमिका निभाती है। यह मुख्यतः दो प्रकार के मच्छरों के काटने पर होता है –
- एडीज़ एजिप्टी (Aedes aegypti)
- एडीज एल्बोपिक्टर (Aedes albopictus)
डेंगू कितने प्रकार का होता है – Types of dengue in hindi.
- क्लासिकल डेंगू बुखार
- डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF)
- डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS)
डेंगू के लक्षण – Dengue symptoms in hindi.
- ठंड लगने के साथ तेज बुखार
- थकान
- कमजोरी
- वजन कम होना
- सिरदर्द
- जी मिचलाना
- बदन दर्द
- भूख न लगना
- मुंह का स्वाद खराब होना
- हड्डियों और जोड़ों में दर्द
- आंखों में दर्द होना
- त्वचा पर लाल रैशेज होना
Platelets Badhane Wale Fruits : प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फ्रूट्स।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022