Education

मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य – Facts about honey bees in hindi.

Facts about honey bees in hindi…नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप लोग? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य। मधुमक्खियों का पालन वर्षों से लोग शहद के उत्पादन के लिए करते आ रहे हैं। मधुमक्खियों से मिलने वाला शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिसका उपयोग अनेक बिमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। मधुमक्खी का शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही शहद में अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। क्या आप जानते हैं मधुमक्खी के जिस शहद को आप बड़े चाव के साथ खातें हैं। उसे बनाने के लिए मधुमक्खियों को कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। आईये जानते हैं मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य (Facts about honey bees in hindi) और उनसे जुडी रोचक जानकारियाँ।

मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य
Photo by Kat Smith on Pexels.com

मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य – Facts about honey bees in hindi.

  1. किसी आदमी को मरने के लिए मधुमक्खी के 100 डंक ही काफी होते हैं।
  2. एक मधुमक्खी अपनी पूरी ज़िंदगी में एक चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती है।
  3. एक छत्ते पर दो रानी मधुमक्खी नहीं रह सकती हैं, अगर रही भी तो थोड़े समय के लिए रहेगी। अगर दो रानी मधुमक्खी एक साथ रहती है तो वो एक दूसरे पर हमला कर देती हैं और ये युद्ध तब तक खत्म नहीं होता जब तक इनमें से एक रानी मधुमक्खी की मौत न हो जाए।
  4. क्या आप जानते हैं मात्र 28 ग्राम शहद से मधुमक्खी को इतनी शक्ति मिल जाती है की वो पूरी धरती का चक्कर लगा सकती है।
  5. क्या आप जानते हैं नर मधुमक्खी का काम सिर्फ रानी मक्खी से संबंध स्थापित करना होता है। नर मधुमक्खी संबंध स्थापित करने के बाद मर जाती है।
  6. एक किलो शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों को लगभग 40 लाख फूलो का रस चूसना पड़ता है और 90000 मील उड़ना पड़ता है।
  7. शहद का रंग और स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि मधुमक्खी कौन से फूलो से रस इक्क्ठा कर रही है।
  8. मधुमक्खी की सूंघने की सकती इंसानो से कई गुना अधिक होती है।
  9. मधुमक्खी की 5 आंखे होती है जिसमें दो बड़ी आंखे और माथे के ऊपर 3 आंखे होती हैं।
  10. मधुमक्खी के दो पेट होते है एक खाना खाने के लिए और दूसरा फूलो का रस इकट्ठा करने के लिए।
  11. एक मधुमक्खी के 2 पर और 6 टाँगे होती हैं।
  12. मधुमक्खियों की एक कॉलोनी में 50000 से 60000 तक मधुमक्खियाँ होती है जिनमे से एक रानी मधुमक्खी होती है
  13. मधुमक्खियाँ नृत्य के जरिए एक दूसरे से आपस में बात करती हैं।
  14. गर्मियों के सीजन में एक रानी मक्खी हर दिन 1500 अंडे देती है।
  15. मधुमक्खी के डंक के जहर का उपयोग कई बिमारियों के इलाज में भी किया जाता है।
  16. मानव द्वारा मधुमक्खी पालन का कार्य लभग 4 हजार 500 वर्ष से किया जा रहा है।
  17. मधुमक्खी एक मात्र ऐसी मक्खी है जो किसी को डंक मारने के पश्चायत मर जाती है।
  18. विश्व में मधुमक्खियों की 20 हजार से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से मात्र 5 प्रजाति की मक्खी ही शहद उत्पादन करती हैं।
  19. मधुमक्खियों का छत्ता उनके पेट की ग्रंथियों से निकलने वाले मोम से बना होता है।
  20. मधुमक्खी का शहद हजारों वर्ष तक भी खराब नहीं होता। यह एक मात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमेँ जीवन जीने के लिए सभी जरूरी तत्व मौजूद होते हैं।
  21. हमे जीने के लिए 84 पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं जिनमें से 83 पोषक तत्व मधुमक्खी के शहद में पाए जाते हैं।
  22. मधुमक्खी हवा में 24 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से उड़ती हैं और एक सेकंड में 200 बार पंख हिलाती है।
  23. सर्दियों के दौरान श्रमिक मधुमक्खियां का काम छत्ते को गर्म रखने का होता है। इसके लिए एक दूसरे के बहुत करीब आ जाती हैं।
  24. एक श्रमिक मधुमक्खी एक बार में अपने वजन के 80% के बराबर पराग ले जा सकती है।
  25. रानी मधुमक्खी छत्ते की अकेली ऐसी सदस्य है जिसका काम अंडे पैदा करना होता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *