थम नहीं रही देश में कोरोना की रफ्तार रूस को पछाड़ तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत।
pinks tea - July 6, 2020 522 0 COMMENTS
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती नजर आ रही है। देश में अब, हर रोज वायरस के सामने आ रहे नए मामले पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आने लगे हैं। ताजा स्थिति की बात करें तो अब देश में अब वायरस के रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आने लगे हैं। जिनकी भविष्य में और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कोरोना वायरस की इस तेज रफ्तार के कारण हमारा देश भारत अब सर्वाधिक संक्रमितों देशों की सूचि में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले तीसरे स्थान पर 6.81 लाख से अधिक कोरोना केस के साथ रूस बना हुआ था। वहीं अब इस स्थान पर 6.97 मामलों के साथ भारत पहुंच गया है। सर्वाधिक संक्रमितों के मामले में अमेरिका अभी भी नंबर 1 पर बना हुआ है। वहीं अमेरिका के बाद ब्राजील सर्वाधिक संक्रमित देशो की सूचि में दूसरे नंबर पर बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण की वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती रफ्तार सभी देशों के लिए चिंता का विषय बनी हुए हैं। पिछले कई दिनों से इसकी वैक्सिन निर्माण की दिशा में कई देशों के वैज्ञानिको ने अपना दिन रात एक कर दिया है। लेकिन अभी तक कोई कोरोना की कोई ऐसी वैक्सिन नहीं बन पाई जो वायरस के शत प्रतिशत इलाज का दावा करती हो। हालाँकि कई सारी वैक्सिन के हयूमन ट्रायल के नतीजे बहुत उत्साहवर्धक रहे हैं।
वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी की मार सबसे अधिक अमेरिका पर पड़ती नजर आ रही है। यहाँ अब तक वायरस से 29.59 लाख लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वायरस के कारण अमेरिका में मरने वालों की संख्या 1.32 लाख के पार पहुंच गयी है। अमेरिका में अब तक 12.61 लाख लोग संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
अमेरिका के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार पकड़ता जो देश नजर आया वो है ब्राजील। यहाँ अब तक वायरस से 15.79 लाख लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वायरस के कारण ब्राजील में मरने वालों की संख्या 64 हजार के पार पहुंच गयी है। ब्राजील में अब तक 9.7 लाख लोग संक्रमित होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
हमारे देश भारत की बात करें तो अनलॉक के पहले चरण के साथ ही कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आया। जहाँ अनलॉक के पहले चरण में रोजाना 15 से 16 हजार केस प्रतिदिन आने शुरू हुए। वो अब अनलॉक के दूसरे चरण में बड़ कर 20 से 21 हजार केस प्रतिदिन तक पहुंच गए हैं। हालाँकि इन सब के बीच राहत वाली खबर यह है कि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 60.80 फीसदी तक पहुंच गया है। अब तक 4.2 लाख से अधिक लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 19 हजार से अधिक लोगों को वायरस के कारण अपनी जान से भी हाथ गंवाना पड़ा है।
कोरोना: आखिर क्यों WHO ने इन दवाओं के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक?
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022