
आपने अक्सर ज्यादातर लोगों को ये कहते सुना होगा की ज्यादा ऑयली खाना खाने से परहेज करना चाहिए या ज्यादा तला भुना खाना नहीं खाना चाहिए। दरअसल तला भुना खाना और ऑयली खाना खाने से हमारा वजन भी बढ़ता है साथ ही यह अनेक अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियों को भी न्यौता देता है इसलिए खाने में तेल का बहुत महत्व होता है।
किसी भी प्रकार का भोजन को बनाने के लिए तेल को एक मुख्य सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है। बिना तेल के खाना बनाना लगभग नामुमकिन होता है। हालाँकि कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं जिनको आप बिना तेल डाले भी बना सकते हो। किन्तु यहाँ हम बात कर उन सभी खाद्य पदार्थों की जिनको बनाने में तेल का उपयोग किया जाता है। आईये जानते हैं उन सभी इडेबल वेजिटेबल्स आइल्स के बारे में जिनको खाने से आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

courtesy google
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल –
ऑलिव ऑयल में पर्याप्त मात्रा में एंटीआक्सीडेंट, मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड पाए जाते हैं। ये हमारे मेटाबॉलिज्म की दर को बड़ा देते हैं जिस कारण भूख बहुत जल्दी नहीं लगती है और यह वजन कम करने में सहायता करता है।

courtesy google
नारियल तेल –
नारियल का तेल भी वजन कम करने में लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाला ट्राइग्लीसेराइड्स फेट बर्निंग का काम करता है। साथ ही यह बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन करने का काम भी करता है। इसके अलावा यह हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है और भोजन को पचाने की क्रिया में मदद करता है।
वजन ना बढ़ने कि समस्या से परेशान लोग अवश्य जाने वजन बढ़ाने के आसान टिप्स।

courtesy google
राईस ब्रेन ऑयल –
चावल की भूसी से तैयार किया जाने वाला इस ऑयल में पॉलीसैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड प्रयाप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो की वजन नियंत्रण में सहायता करते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला एंटीआक्सीडेंट हमारे शरीर के LDB के स्तर को भी कम करने में सहायक होता है।

courtesy google
कैनोला ऑयल –
वजन कम करने के लिए आप अपने भोजन में कैनोला ऑयल का भी उपयोग कर सकते हैं कैनोला ऑयल में 8% सेचुरेटेड और 61% मोनोसेचुरटेड फैट की मात्रा पायी जाती है जो कि वजन कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही इसमें अल्प मात्रा में एंटीआक्सीडेंट और ओमेगा 3 भी पाया जाता है जो कि सवास्थ्य कि दृष्टि से इसका सेवन अत्यंत लाभदायक होता है।
सुबह उठ कर रोज जाएँ मार्निग वाक पर कुछ ही हफ़्तों के अंदर होंगे ये फायदे
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinteres
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022