अक्षय भी करते हैं गोमूत्र का सेवन, जानिए गोमूत्र सेवन करने के जबरदस्त लाभ।
pinks tea - September 11, 2020 585 3 Comments
हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार डिस्करवरी चैनल के फेमस शो ‘इंटू द वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में एडवेंचर करते हुए नजर आए थे। इस शो में अक्षय कुमार को बेयर ग्रिल्स ने हाथी के पूप की चाय पिलाकर सप्राइज कर दिया था। हांलाकि सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इसे बिना किसी असहजता के बड़े आराम से पी लिया था। हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अक्षय कुमार से पूछा कि उन्होने हाथी के पूप से बनी चाय इतनी आसानी से कैसे पी? इसके जवाब में अक्षय कुमार ने कहा कि वो स्वास्थ्य कारणों से रोजाना गोमूत्र का सेवन करते हैं इसलिए उन्हें हाथी के पूप से बनी चाय पीने में कोई परेशानी नहीं हुई। आयुर्वेद के अनुसार गोमूत्र का सेवन कई रोगों के लिए किसी रामबाण दवा से कम नहीं होता। आईये जानते हैं गोमूत्र का सेवन करने से होने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
Contents
क्यों फायदेमंद है गोमूत्र का सेवन –
अधिकतर लोग गोमूत्र का सेवन करने से हिचकिचाते हैं और इसके बजाय अन्य दवाइयों को लेना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गोमूत्र का सेवन करने से आपको सल्फर, मैंगनीज, आयरन, कार्बोनिक एसिड, अमीनो एसिड और नाइट्रोजन जैसे तत्व मिल जाते हैं। इसके अलावा गोमूत्र में 95% वाटर के साथ 2.5% एंजाइम्स, हार्मोंस और 24 तरह के नमक मौजूद होते हैं। यह सभी शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने का कार्य करते हैं।
गोमूत्र का सेवन कैसे करें –
इसका सेवन करने का सबसे अच्छा समय होता है, सुबह उठ कर खाली पेट ही इसे पी लिया जाए। आजकल कई कंपनियां औषधि के रूप में परिष्कृत और शुद्ध गोमूत्र को पैक कर बेच रही हैं।

गोमूत्र का सेवन करने से होते है ये स्वास्थ्य लाभ –
कैंसर से बचाव
हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक,रोजाना रूप से गोमूत्र का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। दरअसल, इसका सेवन शरीर में कई बीमारियों की जड़ पेथोजन को पनपने से रोकता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे –
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए भी गोमूत्र का सेवन किया जा सकता है। कोरोना महामारी से बचना से तो आपको अपनी इम्युनिटी बूस्ट करनी ही होगी। ऐसे में गौमूत्र के अर्क का सेवन कोरोना से बचने का कारगार नुस्खा है।
खून की कमी करे पूरी
गौमूत्र में त्रिफला व दूध मिलाकर नियमित रूप से इसे पीने से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। इसके अलावा इसका सेवन और ब्लड प्यूरीफाई करने का कार्य करता है।
लिवर को करे डिटॉक्स –
गौमूत्र का सेवन लिवर का स्वास्थ्य सुधरता है। इसके अलावा यह लिवर को डिटॉक्स करने का कार्य भी करता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे रक्त के थक्के बनना, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचाव रहता है।
पेट की समस्याओं में लाभकारी –
गोमूत्र का सेवन पेट कि समस्याओं में भी फायदेमंद रहता है। 1 गिलास पानी में 4 बूंद गौमूत्र, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से कब्ज, एसिडिटी, पेट में दर्द या इंफैक्शन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
जले-कटे में लाभकारी –
गोमूत्र का प्रयोग जले-कटे या शरीर पर लगे घाव को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके एंटीसेप्टिक गुण, जले-कटे या शरीर पर लगे घाव को जल्दी भरने का कार्य करते हैं।
डैंड्रफ का इलाज –
डैंड्रफ की समस्या से परेशान है तो गौमूत्र में नीम व नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इस प्रयोग को एक हफ्ते में 3 बार दोहराएं आपको असर दिखने लगेगा। इसके अलावा यह बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर करता है।
बादाम दूध पीने के ये फायदे जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे खुद को बादाम दूध पीने से।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022