गिलोय का रस पीने के फायदे: Giloy juice benefits in hindi
औषधीय गुणों से भरा गिलोय कई रोगों की रामबाण दवा है। गिलोय का रस (Giloy juice benefits in hindi) पीने से अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जिनमें से कुछ के ऊपर आज हम इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे। गिलोय का वैज्ञानिक नाम टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया है। इसके गुणों के चलते इसे अमृता के नाम से भी जाना जाता है। गिलोय की बेल को आप अपने घर पर भी लगा सकते हैं। इसके पत्ते पान के पत्तों की तरह दीखते हैं। गिलोय की बेल न सिर्फ आपके गार्डन की शोभा बढ़ाती है बल्कि इसका सेवन आपको रोगमुक्त रखता है। इसकी बेल की सबसे बड़ी खासियत यह है की लगभग इसकी पूरी बेल ही उपयोग में लायी जा सकती है। यानि की बेल के हर भाग से आप कुछ न कुछ लाभ उठा सकते हैं। आप इससे घर पर ही गिलोय का रस बना सकते हैं। हालाँकि गिलोय का रस (Giloy juice benefits in hindi) पीने में आपको कड़वा लग सकता है। लेकिन यह आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। आइये जानते हैं गिलोय का रस पीने से होने वाले फायदे।
Contents
गिलोय का रस पीने के फायदे : Giloy juice benefits in hindi
इम्युनिटी बूस्ट करे – Giloy juice benefits in hindi
किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना। जिस व्यक्ति का इम्यून सिस्टम जितना अधिक बूस्ट होगा उतना ही वह बिमारियों से दूर रहेगा। इम्युनिटी वीक हो तो कोई भी बीमारी आपको आसानी से पकड़ सकती है। ऐसे में गिलोय आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने की एक अच्छी दवा बन सकता है। नियमित रूप से गिलोय का रस पीने से कमजोर इम्युनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है। मौजूदा समय की बात करें तो समूर्ण विश्व में कोरोना से बचने के लिए इम्युनिटी बूस्ट करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में आप भी गिलोय के जूस का सेवन कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ा सकते हैं।
खून की कमी दूर करें – Giloy juice benefits in hindi
गिलोय का रस पीने के फायदे की बात करें तो यह शरीर में खून की कमी दूर करने का कार्य भी करता है। इसके अलावा यह प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने का कार्य करता है। जिन बिमारियों में मरीज की प्लेटलेट तेजी से गिरने लगे उनमें गिलोय के जूस का सेवन किसी रामबाण दवा से कम नहीं होता। इसलिए नियमित रूप से गिलोय का रस जरूर पीना चाहिए।
हल्दी की चाय पीने के फायदे – Haldi ki chai ke fayde
डायबटीज के लिए – Giloy juice benefits in hindi
टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों को गिलोय के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें मौजूद हाइपोग्लाईकैमिक एजेंट ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है उन्हें इसे नियंत्रण में लाने के लिए गिलोय का रस पीने की सलाह दी जाती है।
रयूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए – Giloy juice benefits in hindi
जो लोग रयूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या से ग्रसित हों उन्हें भी गिलोय का रस पीने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद एंटी ऑर्थराइटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण आपके रयूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या को जड़ से खत्म करने का कार्य करता है। इसके लिए आपको अदरक के रस में गिलोय के रस को मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए गिलोय पावडर को दूध में उबाल कर पीना चाहिए।
पीलिया में लाभकारी – Giloy juice benefits in hindi
गिलोय के जूस का सेवन पीलिया रोग में करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए 10-15 गिलोय के पत्तों का रस निकाल कर उन्हें ताजी छांछ के साथ मिक्स करें और इसे पी जाएँ। इसके अलावा एक चम्मच गिलोय चूर्ण में काली मिर्च या त्रिफला चूर्ण को मिलाएं। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे चाट लें।
डेंगू बुखार में गिलोय – Giloy juice benefits in hindi
डेंगू बुखार के कारण व्यक्ति की प्लेटलेट बहुत तेजी से गिरने लगती हैं। ऐसे में गिलोय का रस पीने से इन प्लेटलेट की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह ज्वर नाशक भी होता है। इसलिए गिलोय का जूस पीने से आपका साधारण ज्वर भी ठीक हो जाता है।
मानसून के मौसम में मच्छरों से फैलने वाले रोग और उनसे बचाव के तरीके।
पाचन तंत्र के लिए – Giloy juice benefits in hindi
पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं के निवारण के लिए भी गिलोय के जूस का सेवन किया जाता है। यह पेट की समस्याओं को दूर कर पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने के लिए गिलोय, अतीश या अतिविषा और अदरक को सामान मात्रा में लेकर काढ़ा तैयार कर लें। नियमित रूप से इस काढ़े का सेवन पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा गिलोय और शतावरी चूर्ण को एक गिलास पानी में डाल कर पानी के आधा रह जाने तक उबालें और इस पानी का सेवन करें।
आँखों के लिए – Giloy juice benefits in hindi
गिलोय का रस पीने से आँखों की रौशनी बढ़ती है। इसका सेवन करने के लिए आंवले के रस में गिलोय का रस मिलाकर पीएं। यह कॉर्निया डिसऑर्डर, मोतियाबिंद और स्कलेरल जैसी समस्याओं को भी ठीक कर सकता है। साथ ही यह आँखों की रौशनी बढ़ाने का कार्य भी करता है। गिलोय के रस में त्रिफला और पीपल चूर्ण को मिलाएं और सुबह शाम शहद के साथ इसका सेवन करें।
गिलोय का रस बनाने की विधि – How to make giloy juice in hindi
इसके लिए गिलोय की बेल से उसकी कुछ शाखाओं को काट लीजिए। अब इन्हें चाकू की मदद से छीलिये। जब इसका बाहरी सख्त आवरण निकल जाए तो अंदर के फ्रेशर को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटें और ब्लेंडर में एक कप पानी डाल कर ब्लेंड कर दें। आपका गिलोय का जूस बन कर तैयार हो जाएगा। अब इसे छानकर इसका सेवन करें।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest