स्वस्थ रहने के नियम: How to stay fit and healthy in hindi
pinks tea - September 29, 2020 1270 2 Comments
आज की इस भाग-दौड़ व्यस्त लाइफस्टायल में स्वस्थ रहने के नियम जाने बगैर आप एक हेल्दी जीवनशैली की कल्पना नहीं कर सकते। मौजूदा समय में मोटापा, डायबटीज, आँखों की कमजोरी, कोलेस्ट्रॉल, कमजोर इम्युनिटी और पाचन तंत्र का सही न रहना जैसी अनेक समस्याएं हमे बहुत कम उम्र में ही आ घेरती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों ये सब बीमारियाँ अधिकतर लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। इसका मुख्य कारण है मौजूद समय में हम स्वस्थ रहने के नियम बिलकुल नहीं अपनाते और नतीजा यह होता है कि बीमारियाँ हमे आ घेरती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं स्वस्थ रहने के नियम। इन नियमों को अपना कर आप काफी हद तक बिमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।

Contents
- 1 स्वस्थ रहने के नियम: How to stay fit and healthy
- 1.1 रोजाना सुबह पिए गुनगुना पानी – How to stay fit and healthy in hindi
- 1.2 भूलकर भी खाली पेट चाय का सेवन न करें – How to stay fit and healthy in hindi
- 1.3 दांतों की करें सफाई – How to stay fit and healthy in hindi
- 1.4 खूब पानी पीएं – How to stay fit and healthy in hindi
- 1.5 हेल्दी ब्रेफास्ट करें – How to stay fit and healthy naturally
- 1.6 नियमित रूप से नाश्ता करें – How to stay fit and healthy naturally
- 1.7 नियमित योगा या एक्सरसाइज – How to stay fit and healthy naturally
- 1.8 एक बार में अत्यधिक भोजन ग्रहण कर लेना – How to stay fit and healthy naturally
- 1.9 रात में जल्दी डिनर करने कि आदत – How to stay fit and healthy naturally
- 1.10 पर्याप्त नींद लें – How to stay fit and healthy naturally
स्वस्थ रहने के नियम: How to stay fit and healthy
रोजाना सुबह पिए गुनगुना पानी – How to stay fit and healthy in hindi
स्वस्थ रहने का सबसे पहला नियम है कि रोजाना सुबह उठने के बाद खाली पेट कम से कम एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपके शरीर के हानिकारक विषाक्त पदार्थ बहार निकल जाते हैं। इसके अलावा एसिडटी, कब्ज और मोटापे की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
भूलकर भी खाली पेट चाय का सेवन न करें – How to stay fit and healthy in hindi
स्वस्थ रहने के नियम में यह सबसे अहम नियम है। अधिकतर लोगों की आदत होती है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले बिना कुछ खाए, बिना ब्रश किए बेड़ टी पीने की। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक रहता है। इससे पेट में जलन और एसिडटी बनने की संभावना बनी रही है। इसलिए सबसे पहले अपनी इस बुरी आदत का त्याग करें।
दांतों की करें सफाई – How to stay fit and healthy in hindi
ओरल हेल्थ के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने दातों की सफाई करें। रोजाना सुबह उठने के बाद पेस्ट करने की आदत बनाएं। नियमित रूप से अपनी जीभ की सफाई भी करें। ऐसा करने से सांसों की दुर्गंध की समस्या खत्म होती है। दातों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए रोजाना दो बार, सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें।
भूलकर भी मत पीजिये खाली पेट चाय! पड़ सकते हैं भारी मुसीबत में आप।
खूब पानी पीएं – How to stay fit and healthy in hindi
स्वस्थ रहने के लिए पानी का दिन भर में खूब सेवन करते रहना चाहिए। पानी शरीर को हाइड्रेड बनाए रखता है। साथ ही किडनी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी पानी का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना जरूरी होता है।
हेल्दी ब्रेफास्ट करें – How to stay fit and healthy naturally
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है की सुबह के समय जो आप नाश्ता ले रहे हों वो पोषक तत्वों से भरपूर हो और बहुत अधिक गरिष्ठ न हो। सुबह के नाश्ते में फास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड को शामिल करने से बचना चाहिए। इस प्रकार का ब्रेकफास्ट अनेक प्रकार की बिमारियों को जन्म देता है। नाश्ते में दूध, दही, ओट्स, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, ड्राइफ्रूट्स, सलाद और फ्रूट्स को शामिल करें।
नियमित रूप से नाश्ता करें – How to stay fit and healthy naturally
जब बात स्वस्थ रहने के नियम की हो रही हो तो यह भी जान लीजिए की स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता जरूर करें। कई लोग डाइटिंग और वजन घटाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहाँ आप बहुत बड़ी गलती कर रहें हैं ऐसा करने से वजन घटे या न घटे आपका मोटापा जरूर बढ़ जाएगा। इसलिए हल्का और हेल्दी ब्रेफास्ट करें।
नियमित योगा या एक्सरसाइज – How to stay fit and healthy naturally
स्वस्थ रहने का सबसे जरूरी नियम है नियमित योगा और एक्सरसाइज करना। इससे आपकी आधे से ज्यादा बीमारियाँ दूर होती हैं और शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। किसी कारण वश योगा या एक्सरसाइज नहीं कर पा रहें हैं तो नियमित रूप से मॉर्निग वॉक पर जरूर जाएँ। कम से कम 3 से 4 किलोमीटर टहलें और इस बात का ध्यान रखें की इस दौरान आप तेज चलें।
एक बार में अत्यधिक भोजन ग्रहण कर लेना – How to stay fit and healthy naturally
कुछ लोगों की आदत होती है कि एक बार में ही वह अपनी क्षमता से भी अधिक भोजन ग्रहण कर लेते हैं। जो कि स्वस्थ रहने के नियमों के बिलकुल खिलाफ है। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है और पेट से जुडी समस्याएं आपको आ घेरती हैं। यदि आपको स्वस्थ रहना है तो हमेशा जितनी भूख लगी हो उससे थोड़ी कम मात्रा में भोजन ग्रहण करें।
रात में जल्दी डिनर करने कि आदत – How to stay fit and healthy naturally
स्वस्थ रहने के लिए रात में जल्दी डिनर करने की आदत बनाएं। डिनर करने और सोने के समय के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। इसके अलावा रात में बहुत अधिक गरिष्ठ भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
पर्याप्त नींद लें – How to stay fit and healthy naturally
आज के समय में आधे से ज्यादा बीमारियों के पीछे का कारण है आपकी नींद का पूरा न हो पाना। इस कारण सर में दर्द, स्ट्रेस, आँखों में भारीपन और मोटापा जैसी समस्या हो जाना आज के समय की सबसे आम समस्या बनते जा रहा है। स्वस्थ मनुष्य के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है।
डिप्रेशन (तनाव) से निकलने के लिए नित्य करें योग, इन तीन योगासन को करना न भूलें।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022