Beauty

बिना पार्लर जाये घर पर ही नकली आईलैशेज लगाना हो, तो फॉलो करें इन आसान टिप्स को।

शादी, पार्टी और फंक्शन में जाने की तैयारी हो और आपको अपनी आँखों पर नकली आईलैशेज लगाना हो और पार्लर जाने का वक्त नहीं हो ऐसे में घर पर नकली आईलैशेज लगाना एक मात्र विकल्प रह जाता है। अक्सर लड़कियां नकली आईलैशेज लगवाने के लिए पार्लर जाती हैं लेकिन अगर इसे सही जानकारी और सावधानी से लगाया जाये तो आप इसे बड़े आराम से घर पर भी लगा सकते हैं।

आपको बता दें आईलैशेज आँखों की सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम करता है। आँखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए सिर्फ आईलैशेज ही नहीं एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन में आईशैडो, आईलाइनर और मशकारा भी शामिल होते हैं। नकली आईलैशेज लगाते समय सबसे जरुरी होता है सही आईलैशेज का चुनाव और उसको लगाने की सही जानकारी होना। आईये जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जो करते हैं नकली आईलैशेज लगाने में आपकी मदद।

नकली आईलैशेज
courtesy google

Contents

नकली आईलैशेज लगाने के टिप्स -How to apply false (artificial) eyelashes

आई साइज के अनुसार आईलैशेज का चुनाव –

फेक आईलैशेज लगाने में सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है आँखों के अनुसार आईलैशेज का सही साइज का न मिल पाना। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि अगर आँखों में लगाते समय यह साइज में बड़ी या छोटी रह जाये तो आपकी सुंदरता बढ़ने की जगह बिगड़ सकती है। अगर आईलैशेज का साइज बहुत बड़ा है तो इसे सीजर (कैंची) की मदद से काट लीजिये।

पलकों की करें सफाई –

नकली आईलैशेज लगाने के लिए सबसे पहला स्टेप होता है अपनी पलकों की सफाई करना। इसके लिए आप मस्कारा ब्रश का उपयोग करें और इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मस्कारा ब्रश फ्रेश हो यानि कि पहले इस्तेमाल नहीं किया गया हो। इस ब्रश की मदद से अपनी पलकों को अच्छी तरह से साफ कर लीजिये।

आईलैश ग्लू का करे इस्तेमाल –

आईलैशेज लगाने के लिए अपनी पलकों की सफाई करने के बाद अगला स्टेप आता है, इनको अपनी असली पलकों के ऊपर लगाना। इसके लिए आप आईलेश ग्लू का प्रयोग करें। थोड़ा सा ग्लू लें और बेहद सावधानीपूर्वक तरीके से नकली आईलैशेज के अंदरूनी हिस्से की स्ट्रिप पर लगएं। इस काम के लिए आप किसी छोटे ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब ग्लू लगे आईलैशेज को बेहद ही सावधानी पूर्वक अपनी असली पलकों के ऊपर रख दें और ग्लू सूखने तक का इंतजार करें।

स्किन को बनाएं जवान फेशियल के ये प्रकार, जानें कितने प्रकार का होता है फेशियल ?

मस्कारा लगाएं –

फेक आईलैशेज लगाने के बाद अगला स्टेप आता है मस्कारा लगाना। फेक आईलैश और ऑरिजनल पलकों को एक जैसा दिखाने के लिए मस्कारा लगाना बहुत जरुरी होता है। इसलिए इसे लगाने में अत्यंत सावधानी बरतें और ध्यान रखें कि मस्कारा कहीं से भी फैलना नहीं चाहिए। मस्कारा अगर आईलैशेज पर सही तरीके से लगया जाये पलकें घनी और लंबी दिखती हैं।

काजल और आईलाइनर लगाएं –

मस्कारा लगने के बाद अगला महत्वपूर्ण स्टेप है नकली आईलैशेज पर काजल और आईलाइनर लगाना। ये महत्वपूर्ण स्टेप इसलिए भी होता है क्योंकि आईलाइनर लगाने से आप असली और नकली आईलैशेज के बीच के गैप को भर सकते हैं। इसके लिए लिक्विड आईलाइनर का प्रयोग बेहतर रहता है। आईलाइनर लगाने से पहले फेक आईलैशेज पर काजल का एक कोट लगा लें।

फाइनल लुक के लिए आईशैडो –

काजल और आईलाइनर लगाने के बाद आईलैशेज को फाइनल लुक देने के लिए आईशैडो का प्रयोग करें। इसका चुनाव करने के लिए आपको अपने फंक्शन, पार्टी और शादी के अनुसार करना चाहिए। इसके आलावा इसका चुनाव करते समय अपनी ड्रेस और हेयरस्टाइल को भी ध्यान में रखना चाहिए तांकि कलर की एक परफेक्ट मैचिंग बन सके।

एप्पल साइडर विनेगर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान रह जायेंगे आप।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *