Beauty

Aloe vera gel kaise lagaya jata hai : एलोवेरा जेल लगाने का तरीका।

Aloe vera gel kaise lagaya jata hai…क्या आप भी एलोवेरा जेल लगाने का तरीका जानना चाहती हैं? जैसा की हम सभी जानते हैं एलोवरा एक औषधीय गुणों से भरपूर पौंधा है। बात जब आपकी सुंदरता को निखारने की हो तब एलोवेरा की इसमें अहम भूमिका रहती है। इसका प्रयोग त्वचा को निखारने, पिम्पल्स दूर करने, टैनिंग हटाने, झुर्रियों और झाइयों की समस्या को दूर करने में लिया जाता है। इसकी इन्हीं खासियतों के चलते आज कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका प्रयोग किया जाता है। यदि आप भी अपने चेहरे पर इससे मिलने वाले सभी लाभ लेना चाहती हैं तो अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का तरीका (Aloe vera gel kaise lagaya jata hai) जरूर जान लीजिए।

एलोवेरा जेल लगाने का तरीका
courtesy google

एलोवेरा जेल लगाने का तरीका (Aloe vera gel kaise lagaya jata hai) – How to apply aloe vera on face in hindi?

त्वचा को निखारने के लिए आप भी एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकती हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स, लिग्निन, सैलिसिलिक एसिड और सैपोनिन जैसे गुणकारी घटक मौजूद होते हैं जो स्किन टोन को निखारकर त्वचा में ग्लो लाने का काम करते हैं। त्वचा पर इसका प्रयोग करने के लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप एलोवेरा की शाखाओं को तोड़ कर उसमें से ताजा एलोवेरा जेल निकाल सकती हैं। एलोवेरा के पौंधे से प्राप्त होने वाला यह जेल बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल के मुकाबले कई गुना अधिक प्रभावी होता है। आईये जानते हैं एलोवेरा जेल लगाने का तरीका।

सामग्री :

1/2 कप ताजा एलोवेरा जेल
1 चम्‍मच नींबू का रस
2 बड़ी चम्मच रॉ हनी
कांच का जार

चेहरे से पिम्पल्स हटाने के लिए इन तरीको से करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, होगा फायदा।

विधि :

  • सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल, नीबू का रस और शहद डालें।
  • अब इन्हें आपस में मिलाना शुरू करें और तब तक मिलाते रहें जब तक ये एक क्रीमी टेक्‍सचर का न बन जाए।
  • इसके बाद तैयार मिश्रण को कांच के जार में भर दें।
  • आपका एलोवेरा फेस पैक बनकर तैयार हो जायेगा।
  • आप चाहें तो इसे रेफ्रिजरेटर में रख कर एक सप्ताह के लिए स्टोर कर सकती हैं।

एलोवेरा जेल लगाने का तरीका (Aloe vera gel kaise lagaye) – How to apply aloe vera on face in hindi?

  • सबसे पहले किसी अच्छे फेश का प्रयोग करते हुए अपने चेहरे को धो लें।
  • अब चेहरे को अच्छी तरह से पोछ कर सूखा लें।
  • इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
  • चेहरे के साथ-साथ आप इसे अपनी गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
  • 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा और गर्दन धो लें।
  • आखिर में त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • हफ्ते में दो से तीन बार इसका प्रयोग जरूर करें।

ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका करती है फ्रेश ऐलोवेरा जेल का इस्तेमाल।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *