Health

जानिए आयुर्वेद के अनुसार रात में खाना खाने का समय और साथ ही जानें रात में जल्दी खाना खा लेने से होने वाले फायदे।

आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ्य रहने के लिए रात में जल्दी खाना खा लेना चाहिए। साथ ही रात्रि में लिया जाने वाला भोजन गरिष्ठ भी नहीं होना चाहिए। मौजूदा समय की बात करें तो व्यस्त और मॉडर्न लाइफस्टाइल में हम लोगों ने अपने खान-पान का सारा सेडुयल ही बिगाड़ के रख दिया है। सुबह देर से उठकर ब्रेकफास्ट करना और रात में सोने से कुछ समय पहले डिनर करना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है। फिट रहने के लिए आपको अपने खान-पान के स्टाइल को सुधारने की सख्त जरूरत होती है। खासकर रात के समय देर से भोजन ग्रहण करना सेहत पर सबसे बुरा असर डालता है। आप ने भी कई लोगों को यह कहते जरूर सुना होगा की रात में जल्दी खाना खा लेना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करने के क्या फायदे हो सकते हैं। यदि नहीं जानते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रात में जल्दी खाना खा लेने से होने वाले सभी फायदे।

रात में जल्दी खाना खा
courtesy google

Contents

रात में जल्दी खाना खा लेने के फायदे : What are the benefits of eating dinner early in hindi

वजन रहता है नियंत्रित –

रात में जल्दी खाना खा लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। खासकर जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं उन्हें भूलकर भी देर रात्रि डिनर करने से बचना चाहिए। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह कि रात्रि के समय जब आप नींद में होते हैं तब पाचन क्रिया की रफ्तार धीरी पड़ जाती है और खाने को पचने में अधिक समय लगता है। साथ ही इस दौरान आपके शरीर से कैलोरी बर्न नहीं होती है और मोटापा आपको और अधिक जकड़ लेता है। इसलिए सोने से कुछ घंटे पहले ही भोजन करें और उसके बाद थोड़ा वॉक करें।

सीने में जलन नहीं होती –

कई लोगों की आदत होती है की वो देर रात में डिनर लेना पसंद करते हैं और उसके बाद सो जाते हैं। देखा गया है कि ऐसे लोगों में से अधिकतर लोग अगली सुबह उठने पर सीने में जलन आदि की समस्या से ग्रस्त रहते हैं। दरअसल यदि आप रात में ठीक सोने से पहले भर पेट खाना ग्रहण कर लेते हैं तो इसका पाचन सही से नहीं हो पाता। जिस कारण पेट में एसिड बनने लगता है यही एसिड अधिक मात्रा में बनने पर ऊपर को आने लगता है और आपने सीने और गले में जलन पैदा करता है। इसलिए हमेशा रात में जल्दी खाना खा लेना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी रात में दही खाने की न सोचें, हो सकती ये गंभीर परेशानियां।

पेट रहता है हल्का –

यदि आप रात में जल्दी खाना खा लेते हैं तो अगले दिन जब आप सुबह उठते है तो आप एकदम हल्का महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्दी खाना खाने से आपके पाचन तंत्र को खाने को पचाने का पर्याप्त समय मिल जाता है। वहीं इसके विपरीत जो लोग सोने से ठीक पहले खाना खाते हैं उनके पाचन तंत्र को खाना पचाने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। कई बार सुबह उठने पर आपको पेट में भारीपन और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

अच्छी नींद आती है –

रात में जल्दी खान खा लेने से आपको नींद भी समय से आ जाती है। इसके अलावा यह नींद बहुत पक्की और अच्छी होती है। यानि की अगली सुबह जब आप उठते हैं तो फ्रेश महसूस करते हैं। इसके विपरीत सोने से पहले खाना खाने से सोते समय बेचैनी होने की सम्भावना बनी रहती है। जिससे आपकी नींद डिस्टर्ब होती है।

पाचन के लिए मिलता है पर्याप्त समय –

हमारे द्वारा खाए जाने वाला कोई भी खाना शरीर को तभी अच्छे तरीके से लगता है जब उसका पाचन सही तरीके से हुआ हो। इसके लिए जरूरी है कि रात में जल्दी खाना खा लिया जाए। इससे पाचन तंत्र को भोजन को पचाने के लिए भरपूर समय मिल जाता है। साथ ही भोजन के सभी पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलते हैं। यदि आप भी अपने भोजन से सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं तो समय से डिनर करें।

आयुर्वेद के अनुसार रात के डिनर में इन खाद्य पदार्थों का सेवन है नुकसानदायक।

रात में खाना कब खाना चाहिए –

रात में जल्दी खाना खाने से होने वाले फायदों के बारे में तो आप जान ही गए होंगे। लेकिन अब सवाल उठता है कि
रात में खाना कब खाना चाहिए? रात में खाने का सही टाइम क्या है? आपको बता दें कि रात में हमेशा सोने से 3-4 घंटे पहले आपको खाना खा लेना है। तब जाकर इसका सही तरह से पाचन होगा और सारे स्वास्थ्य लाभ आपको मिलेंगे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *