Education

हॉकी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on Hockey in Hindi.

10 lines on Hockey in Hindi…प्यारे बच्चों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं हॉकी पर 10 लाइन निबंध। बच्चों हॉकी की बात करें तो यह हमारे देश में प्राचीन से खेले जाना वाला गेम है। ध्यानचंद और बलबीर सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने हॉकी के खेल में अपने उत्कृष्ट कौशल से हमारे देश को कई मर्तबा जीत दिलाई है। जब भारत में क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल नहीं था, उस समय हॉकी ने लाखों लोगों अपना प्रसंशक बनाया था। हमारे देश भारत ने 1928 से 1956 के बीच प्रत्येक ओलंपिक में हॉकी के लिए पदक भी जीता। यही कारण है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल भी है। आइये जानते हैं परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए हॉकी पर 10 लाइन निबंध (10 lines on Hockey in Hindi) किस तरह लिखना चाहिए।

हॉकी पर 10 लाइन निबंध
Photo by Patrick Case on Pexels.com

हॉकी पर 10 लाइन निबंध – 10 lines on Hockey in Hindi.

  • हॉकी हमारे देश भारत का राष्ट्रीय खेल है।
  • हॉकी का खेल दो टीम के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं।
  • हॉकी के मैच की अवधि पचहत्तर मिनट होती है।
  • विश्व में हॉकी के खेल की शुरुआत सबसे पहले 4,000 वर्ष पूर्व चीन, मिश्र या इजिप्ट में हुई थी।
  • हॉकी का गेम खेलने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक स्टिक होती है, जिसे हॉकी स्टिक कहा जाता है।
  • हॉकी स्टिक लकड़ी की बनी होती है।
  • हॉकी एसोसिएशन की स्थापना सन 1886 में हुई थी।
  • हॉकी का मैदान करीब 92 मीटर लंबा होता है।
  • हॉकी कई तरह की होती है जैसे – फील्ड हॉकी, रोलर हॉकी, आइस हॉकी और स्लेज हॉकी।
  • मेजर ध्यानचंद का नाम हॉकी का महानतम खिलाडियों की सूची में शामिल है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *