देश में बड़ रही कोरोना वायरस की रफ्तार, अब तक 4 लाख से अधिक लोग संक्रमित।
pinks tea - June 21, 2020 621 0 COMMENTS
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर नए दिन के साथ लगातार बढ़ते जा रही है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों ने देश में 4 लाख के बड़े आंकड़े को पार कर लिया है। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 411,727 हो गयी है। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 13,277 की मौत हो चुकी है। वहीं इन सब के बीच अच्छी खबर यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट अब बढ़ कर 55.48 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश में तेज रफ्तार से बड़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब तक 228,181 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर, अस्पताल से अपने घरों को वापस लौट चुके हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस अब पहले से कहीं अधिक तेज रफ़्तार से फैलता नजर आने लगा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक 15413 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 306 लोगों की वायरस के कारण मौत है। वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर 13925 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हुए हैं।
पिछले 24 घटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 3874, तमिलनाडु में 2396, देश की राजधानी दिल्ली में 3630, उत्तर प्रदेश में 541, गुजरात में 539, आंध्र प्रदेश में 491, हरियाणा में 480, पश्चिमी बंगाल में 441, कर्नाटक में 416 और राजस्थान में 381 मामले आए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में महाराष्ट्र नंबर 1 पर बना हुआ है। यहाँ अब तक कोरोना वायरस के 1,28,205 केस सामने आ चुके हैं। अब तक 64,153 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं वायरस के चलते 5,984 लोगों को अपनी जान से हाथ गवांना पड़ा है।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु सर्वाधिक संक्रमितों के मामले पर दूसरे नंबर पर बना हुआ है। यहाँ अब तक कोरोना वायरस के 56,845 केस सामने आ चुके हैं। अब तक 31,316 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं वायरस के चलते 704 लोगों को अपनी जान से हाथ गवांना पड़ा है।
सर्वाधिक संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या में तीसरे नंबर पर है देश की राजधानी दिल्ली। यहाँ अब तक कोरोना वायरस के 56,746 केस सामने आ चुके हैं। अब तक 31,294 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं वायरस के चलते 2,112 लोगों को अपनी जान से हाथ गवांना पड़ा है।
अब तक ये देश कर चुके हैं कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा –
पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने किया कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा।
अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।
जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।
इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022