Education

सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत अन्य छह लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही यह केस विवादास्पक केस बना हुआ है। जहाँ एक तरफ मुंबई पुलिस इसे सुसाइड का नाम दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस इस मामले को सुसाइड मानने को तैयार नहीं है। बिहार और मुंबई पुलिस के बीच बढ़ती तनातनी पर केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए केस को केन्द्रीय जांच एजेंसी CBI के हवाले कर दिया था। CBI ने मामला अपने हाथो में लेने के बाद रिया चक्रवती समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए केस की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में CBI ने सुशांत सिंह की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, माँ संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, सहयोगी सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज किया है। इन सभी पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
इससे पहले सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करवाई थी। उन्होने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे जिसमें से 15 करोड़ रुपये ऐसे अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए जिसके बारे में खुद सुशांत को कोई जानकरी नहीं थी। वहीं बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे के मुताबिक पिछले 4 वर्षों में सुशांत सिंह के अकाउंट में तकरीबन 50 करोड़ रुपये थे और हैरानी की बात है कि लगभग यह सारा पैसा निकाल लिया गया।

बिहार पुलिस के सम्पर्क में है CBI
CBI ने बिहार पुलिस की FIR के आधार पर रिया चक्रवर्ती समेत अन्य 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। CBI ऑफिशियल के मुताबिक यह FIR जल्द ही एजेंसी वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी जाएगी। बता दें कि सुशांत सिहं राजपूत के इस केस को CBI की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम हैंडल कर रही है। इससे पहले इस टीम ने विजय माल्या के बैंक फ्रॉड और ऑगस्टावेस्टलैंड केस पर काम किया था। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ CBI ने IPC सेक्शन 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506, 120B के तहत केस दर्ज किया है।

आधी रात को फ्लेट छोड़ कर कहाँ चले गयी रिया चक्रवर्ती, पता लगाने में जुटी पुलिस।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *