सुशांत केस में हुई रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी, 3 दिन से NCB की टीम कर रही थी पूछताछ।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। हालाँकि यहाँ रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी सुशांत सिंह राजपूत के हत्या के मामले में नहीं हुई है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में हुई है। पिछले तीन दिनों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो सकती है। मंगलवार को चली 3 घंटे कि पूछताछ के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। NCB के मुताबिक उन्हें रिया के खिलाफ कुछ सबूत भी मिले हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी 67, एनडीपीएस ऐक्ट के तहत हुई है।
रिया पर लगे गंभीर आरोप
रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स खरीदने और बेचने का आरोप है। रिया से NCB लगातार पिछले 3 दिनों से पूछताछ कर रही थी। जिसमे बीते 2 दिनों में रिया ने कोई खुलासा नहीं किया था। लेकिन आज अंतिम चरण की पूछताछ में रिया ने ड्रग्स खरीदने, बेचने और इस्तेमाल करने की बात स्वीकारी है। जिसके आधार पर रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई है। रिया ने पूछताछ के इस आखिरी चरण में बॉलीवुड की 25 हस्तियों का नाम भी लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NCB की टीम जल्द ही इस मामले की जाँच कर इन 25 हस्तियों को भी समन भेजेगी। बता दें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से पहले NCB की टीम अब तक शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर चुकी है।
गिरफ्तारी से पहले हुई रिया की मेडिकल जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NCB की टीम ने पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस संबंध में कुछ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गयी थी। गिरफ्तारी से पहले रिया चक्रवर्ती का मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।
रिया ने कबूली ड्रग्स की बात
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती शुरू से ही ड्रग्स लेने की बात को नकारते हुए आ रही हैं। एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में भी रिया ने खुद को मासूम और बेकसूर दर्शाया था। साथ ही उहोंने सुशांत सिंह पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। लेकिन NCB के साथ चली 3 दिवसीय पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स मुहैया करवाने में मदद की थी। साथ ही रिया ने यह भी बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत की उन ड्रग्स पार्टियों का हिस्सा रहीं जहां सुशांत ने उन्हें ड्रग्स लेने को कहा था। रिया ने कहा कि वह श्योर नहीं हैं लेकिन संभव है कि उन्होंने मारिजुआना का सेवन किया हो।
देखिये क्या हुआ जब बेयर ग्रिल्स ने पिलाई अक्षय कुमार को हाथी की लीद से बनी चाय।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest