देश में 6 लाख के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 507 मौतें।
pinks tea - July 1, 2020 607 0 COMMENTS
कोरोना का कहर देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तेजी से बढ़ रहे केस और कोरोना के कारण होने वाले मौतों में वृद्धि कहीं न कहीं आने वाले समय में एक बड़ी चिंता का विषय बनते जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 18,653 नए मामले सामने आये हैं। वहीं कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे देश में सर्वाधिक 507 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के कुल 5,85,493 मामले हो चुके हैं। वहीं अब तक 17400 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इन सब के बीच अच्छी खबर यह है, देश में वायरस संक्रमित लोगों के रिकवरी रेट में भी तेजी से वृद्धि दर्ज की गयी है। अब तक 3,47,979 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक 86,26,585 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चूका है।
इन राज्यों में बिगड़ रहे हैं हालात –
कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों में सबसे पहले नंबर पर है महाराष्ट्र। यहाँ अब तक वायरस से 1,74,761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमे से 7,855 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। अब तक 90,911 यहाँ लोग पूरी तरफ से स्वथ्य हो चुके हैं। हालाँकि पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहाँ कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज हुए है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 4,878 नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहाँ कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। यहाँ अब तक 90,167 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से 1,201 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। अब तक 50,074 यहाँ लोग पूरी तरफ से स्वथ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 3,943 नए मामले सामने आए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले लोगों में भी का माहौल पैदा कर रहे हैं। हालाँकि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की रफ्तार में ब्रेक जरूर लगा है। पिछले 24 घंटे में यहाँ वायरस के 2,199 नए मामले सामने आए हैं। अब तक यहाँ 87,360 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमे से 2,742 लोगों की मौत हो चुकी है और 58,348 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य होकर अस्पताल से अपने घरों को वापस लौट चुके हैं।
शादी के एक दशक बाद महिला निकली पुरुष! तनाव ग्रस्त हुए पति-पत्नी, ऐसे हुआ खुलासा।
बिहार में शादी समारोह में शामिल हुए 111 लोग निकले कोरोना पॉजेटिव, दूल्हे की हुई मौत।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022