सिर्फ इम्युनिटी बूस्टर नहीं अदरक का पानी पीने के हैं अनेक फायदे।
pinks tea - September 8, 2020 1053 2 Comments
अदरक का प्रयोग भारतीय किचन में कई रूप में किया जाता है। सब्जी से लेकर चाय बनाने तक में अदरक का प्रयोग किया जाना बहुत सामान्य बात है। सब्जी में इसका प्रयोग उसके फ्लेवर को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही चाय में अदरक का प्रयोग हल्का तीखापन लाने और चाय का स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है। आपके खाने और चाय का स्वाद बढ़ाने वाले अदरक के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। यही कारण है कि इस सुपर रूट का प्रयोग आपको अपने खाने से लेकर चाय तक दोनों में मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अदरक का प्रयोग सिर्फ चाय और खाना बनाने में ही नहीं किया जाता। आप इससे स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अदरक का पानी बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। अदरक का यह पानी आपके शरीर को आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य करता है। यदि आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अदरक की चाय पीना या फिर इसे अपने खाने में डालना पसंद नहीं, तो आप अदरक का पानी बनाकर इसके सभी स्वास्थ्य लाभों को ले सकते हैं।

Contents
अदरक का पानी :
बनाने की विधि –
अदरक का एक मध्य आकर का टुकड़ा लेकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी डालें। अब पहले से कद्दूकस किये हुए अदरक को इसमें डालें। अब इस पानी को कुछ देर तक उबालें। इसके बाद पानी को छानकर पियें। इस पानी को ठंडा या गर्म दोनों तरह से पिया जा सकता है। यदि सर्दी जुकाम की समस्या से ग्रसित हों तो गर्म ही पीजिए। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं।
गुणकारी अदरक का पानी –
अदरक का पानी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गुणकारी होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी –बैक्टेरियल गुणों से भरपूर होता है। सर्दी-खांसी, गले में दर्द की समस्या में इसका प्रयोग राहत पहुँचता है। इसके अलावा अदरक का पानी इम्युनिटी बूस्ट करने का कार्य भी करता है। यह मौसमी वायरल और अन्य वायरस जनित बिमारियों के प्रति आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही अदरक का प्रयोग पाचन तंत्र की कार्यक्षमता को बूस्ट करने का कार्य भी करता है।
ग्रीन और ब्लैक नहीं अब ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए पिएं प्याज की चाय, ऐसे बनाए।
अदरक का पानी पीने के फायदे –
- अदरक हमारे खून को पतला करने का कार्य करता है। जिसके परिणामस्वरूप ब्लड प्रेशर का लेवल नियंत्रण में रहता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो उन्हें अदरक का पानी जरूर पीना चाहिए।
- एक स्टडी के मुताबिक अदरक का पानी आपके कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने का कार्य करता है। बता दें कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने पर हार्ट से संबंधित अनेक बीमारियों के हो जाने की सम्भावना बनी रहती है।
- अदरक का प्रयोग स्किन और हेयर्स के लिए भी फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी आपके बालों के लिए फायदेमंद रहते हैं। अदरक के एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके ब्लड को साफ करते हैं। साथ ही त्वचा की सभी समस्याओं को दूर करते हैं।
- अदरक का पानी डायजेशन सिस्टम को बूस्ट करने का कार्य भी करता है। जिसके परिणाम स्वरूप भोजन पचाने में आसानी होती है और आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती।
- जो लोग तेजी से बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हों उनके लिए भी अदरक का पानी पीना फायदेमंद रहता है। यह आपके एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में सहायक होता है।
- अदरक का पानी शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का कार्य भी करता है।
- अदरक के पानी का सेवन शरीर को हाइड्रेड रखने का कार्य करता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को पूरे दिन हाइड्रेड रखने के लिए इसका सेवन जरूर करें।
- सर्दी-जुकाम, खाँसी, कफ, गले में दर्द और सिर में दर्द की समस्या रहने पर अदरक का पानी पीना फायदेमंद रहता है।
वजन कम करने में कारगर है स्वास्थ्यवर्ध्क जापानी माचा चाय, क्या आपने पी ?
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022