Education

इरफ़ान खान के बाद मशहूर अभिनेता ऋषी कपूर के निधन से गमगीन हुआ बॉलीवुड।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान के निधन से लोग अभी उभरे नहीं थे कि इसी दौरान बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आयी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नही रहे, कल रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अपनी जिंदगी की अंतिम सांसे ली, ऋषि कपूर के निधन की खबर की पुष्टी आज सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर के दी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा ऋषि कपूर के निधन की पुष्टी करने के बाद से उनके फैंस और चाहने वालों ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया।

rishi kapoor died pinkstea 1
courtesy google

ऋषि कपूर को बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इस बारे में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते उन्हें एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि 67 वर्षीय ऋषि कपूर लम्बे अर्से से कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल सितंबर में ही अभिनेता ने न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करवाया था। इसके लिए वो एक वर्ष न्यूयार्क में ही रहे थे और इलाज के बाद अपने देश भारत वापस लौटे थे। बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में अपनी कैंसर बीमारी का पता चला था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।

67 वर्षीय ऋषि कपूर के निधन की खबरे सामने के बाद सम्पूर्ण बॉलीवुड शोकाकुल हो गया है। आज सभी कि आँखे नम हैं, सभी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

amit g

सदी के महानायक ने सबसे पहले अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ट्विटर के माध्यम से दी उन्होने ट्वीट करते हुए कहा ” वह चला गया ।।! ऋषि कपूर ।।चले गए ।। बस गुज़र गए।। मैं टूट गया हूँ!”


अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा ” ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने के बीच में हैं ।।।अभी-अभी #RishiKapoor जी के निधन की निराशाजनक खबर सुनी, यह दिल दहला देने वाली है। वह एक महान व्यक्ति, एक महान कलाकार, सह-कलाकार और परिवार के अच्छे दोस्त थे। मेरे सदभावना और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।”


केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए कहा “अभिनेता # ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना"


रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा ” दिग्गज अभिनेता # ऋषि कपूर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह उभरते हुए अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा रहे हैं और हमेशा उनके प्रतिष्ठित प्रदर्शनों के लिए याद किया जाएगा।


अभिनेत्री डायना पेंटी ने ट्वीट करते हुए कहा ” समझ में नहीं आ रहा है कि क्या चल रहा है। भारतीय सिनेमा कभी भी आपके बिना नहीं रहेगा, # ऋषि कपूर सर। आपका आकर्षण, करिश्मा, बहुमुखी प्रतिभा और असीम प्रतिभा हमेशा याद की जाएगी। हाथ जोड़कर परिवार के प्रति मेरी संवेदना।”

क्या है यह कोलन इनफेक्शन? जो बना इरफ़ान खान की मौत का कारण।

कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े –

कोरोना वायरस: होममेड जूस जो कर सकते हैं आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट।

शोध कोरोना वायरस से होने वाली मौत: किन लोगों को है ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत।

जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस मास्क को रियूज करने के तरीके।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *