Health

7 दिन में पेट कम करने की एक्सरसाइज – Pet kam karne ki exercise.

Pet kam karne ki exercise…वजन बढ़ने की समस्या से आज के समय में अधिकतर लोग परेशान हैं। तेजी से बढ़ते वजन के कारण पेट आगे की तरह निकलने लगता है जो देखने में बिलकुल अच्छा नहीं लगता। पेट कम करने की एक्सरसाइज आपकी इस समस्या को कुछ हद तक कम करने में सहयोग कर सकती हैं। लेकिन आपको यहाँ इस बात का ध्यान रखना होगा कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से पेट कम नहीं होता बल्कि इसके साथ-साथ आपको अपनी डाइट भी संतुलित रखनी होगी। पेट बढ़ने के पीछे का सबसे बड़ा कारण गलत जीवनशैली और जंक फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड, प्रोसेस्ड फ़ूड, पैकेड फ़ूड और अधिक तली भुनी चीजों का सेवन करना है। इसलिए इन सभी आदतों को छोड़ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ नियमित रूप से पेट कम करने की एक्सरसाइज (Pet kam karne ki exercise) करें। निश्चित तौर पर आप अपना पेट और वजन कम करने में सफल हो पाएंगे।

पेट कम करने की एक्सरसाइज

Contents

पेट कम करने की एक्सरसाइज – Pet kam karne ki exercise.

पेट कम करने की एक्सरसाइज है स्पॉट रनिंग –

पेट कम करने के लिए स्पॉट रनिंग एक्सरसाइज को अपनाएं। इसे करना बेहद आसान होता है, इसे आप घर के अंदर या पार्क में किसी छोटे से स्पेस में कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक जगह पर खड़े हो जाना है और उसी जगह पर रनिंग करनी है। यानि आपको आगे को नहीं भागना है बल्कि अपने स्थान पर खड़े होकर जैसे दौड़ते हुए करते हैं वैसा ही करना है। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक स्पॉट रनिंग करने से अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

पेट कम करने की एक्सरसाइज है जंपिंग जैक्स –

पेट कम करने के लिए आप जंपिंग जैक्स व्यायाम कर सकते हैं। इसे घर के अंदर या पार्क दोनों जगहों पर किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं और दोनों बाजुओं को नीचे की तरह सीधा रखें। अब पैरों को कूल्हों की चौड़ाई में फैलाते हुए जम्प करें और इसी दौरान दोनों हाथों को फैलाते हुए सिर की तरफ ले जाएँ। अब इस प्रक्रिया को रिवर्स करते हुए वापस से सामान्य पोजीशन में आ जाएँ। इस प्रकिया को 20 से 30 बार तक दोहराएं।

बेली फैट रिड्यूस करने के तरीके और पेट कम करने के व्यायाम (Pet Kam Karne Ki Exercise) – How To Reduce Belly Fat In Hindi.

पेट कम करने की एक्सरसाइज है रस्सी कूद –

पेट कम करने के लिए आप रस्सी कूद भी कर सकते हैं। बैली फैट कम करने के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज साबित होती है। इसे करने के लिए आपको चाहिए स्किपिंग रोप। जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर यह अपनी नजदीकी मार्किट से खरीद सकते हैं। किसी खुले हुए स्थान में जाईये और कम से कम 30 मिनट तक रस्सी कूद व्यायाम का अभ्यास करें।

Pet kam karne ki exercise : लाइट जंपिंग

बैली फैट घटाने के लिए लाइट जंपिंग एक्सरसाइज का सहारा लिया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथ कोहनी से मोड़ते हुए आगे की तरफ करें। इसके बाद दाएं पावं को जम्प करते हुए इतने ऊपर तक उठायें कि वह दाएं हाथ को छूने लगे। अब इस पावं को नीचे करें और बाएं पैर को उठाकर बाएं हाथ तक ले जाएँ और फिर पावं को नीचे कर लें। अब इस प्रकिया को फिर से दोहराएं। दोनों पावं से इस एक्सरसाइज के 30 सेट मारें।

Pet kam karne ki exercise : प्लांक पोजीशन

बैली फेट रिड्यूस करने के लिए प्लांक पोजीशन करना बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज साबित हो सकती है। इसे आप इनडोर या आउटडोर दोनों जगह कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट को जमीन पर बिछा लें। अब पेट के बल लेट जाएँ और दोनों हाथों को आगे की तरफ मोड़ कर सीन के बगल में रखें। इसके बाद सीने और पावं को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान पैरों की टोस को जमीन पर टिकाएं रखें और दोनों हाथों को सीने के अंदर की तरफ लाएं और आगे की तरफ मोड़ कर रखें। अब पुसअप की पोजीशन में आ जाएँ और सारा वजन दोनों हाथों और पैरों की टोस में डालें। इस पोजीशन को 1 मिनट तक होल्ड करें फिर वापस से सामान्य अवस्था में आ जाएँ।

पेट कम करने के उपाय : How To Reduce Belly Fat In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *