Health

पेट कम करने के उपाय : How to reduce belly fat in hindi.

How to reduce belly fat in hindi…क्या आप भी इंटरनेट पर पेट कम करने के उपाय (pet kam karne ke upay) ढूंढ रहें हैं? यदि हाँ तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे उपाय जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में सहायक साबित होंगे। वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमे से सबसे मुख्य कारण हैं गलत खान-पान और मौजूदा लाइफस्टाइल। यदि आपका मोटापा बढ़ गया है तो एक बात आपको अच्छी तरह से समझ लेनी होगी की जितना तेजी से मोटापा बढ़ता है उतना ही मुश्किल है इसे कम करना। खासकर यदि एक बार पेट बढ़ जाएं और आपकी तौंद निकल आए तो इसे कम करना कोई आसान काम नहीं। लेकिन आप चाहें तो कुछ कारगर तरीकों को अपना कर वजन कम सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ असरदार और कारगर पेट कम करने के उपाय (pet kam karne ke upay)। यदि आप सही तरीके से इनका पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर आप बढ़ते वजन पर कंट्रोल पा सकते हैं।

पेट कम करने के उपाय
courtesy google

Contents

पेट कम करने के उपाय (pet kam karne ke upay) : How to reduce belly fat in hindi

पेट कम करने के उपाय : खाएं कम कैलोरी वाले आहार –

पेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आहार में से ऐसे खाद्य पदार्थों को अलग करना है जिनमें उच्च कैलोरी मौजूद होती है। उच्च कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ तेजी से वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बना लें। लगभग सभी डेयरी प्रोडक्ट्स उच्च कैलोरी युक्त होते हैं। इसके अलावा तला-भुना और फास्टफूड और जंक फ़ूड का सेवन भी बंद करें।

पेट कम करने के उपाय : करें संतुलित आहार का सेवन –

जीवन में स्वस्थ्य रहना है तो संतुलित आहार का सेवन करें। असंतुलित आहार का सेवन मोटापा सहित कई अन्य बिमारियों के जन्म का कारण बनता है। अपने खाने में लो कैलोरी फूड्स को शामिल करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल, साबुत अनाज, सब्जियां और दालों को शामिल कर सकते हैं।

बढते वजन से हैं परेशान ? जौ के पानी का नियमित सेवन कर ऐसे करें वेट लॉस।

पेट कम करने के उपाय : भूखे रहने की गलती भूलकर भी न करें –

कई लोग पेट कम करने के चक्कर में भूख को इग्नोर करते हैं और दिन में एक टाइम ही खाना खाते हैं। ऐसा करना बिलकुल गलत है। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और आप कमजोरी का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा खाली पेट रहने से पेट फूलने की समस्या भी हो जाती हैं। इस लिए बार-बार भोजन करते रहना चाहिए। हालाँकि जितनी आपको भूख हो उससे कम ही भोजन करें।

पेट कम करने के उपाय : करें ग्रीन टी का सेवन –

जहाँ दूध वाली चाय आपका वजन बढ़ाने का कार्य करती है वहीं ग्रीन टी आपका वजन घटाने में सहायता करती है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है जिसके परिणामस्वरूप भोजन का पाचन सही तरीके से होता है। एक रिसर्च के मुताबिक नियमित रूप से 2 कप ग्रीन टी का सेवन करने से आपका वजन 16 फीसदी तेजी से कम होता है। ग्रीन टी में चीनी नहीं मिलाएं।

क्विक वेट लॉस डाइट प्लान: 7 day diet plan for weight loss in hindi

पेट कम करने के उपाय : रोजाना 2 लीटर पानी पिएं –

ये तो आप जानते होंगे कि पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। एक स्वस्थ मनुष्य को रोजाना 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से अनेक रोग दूर होते हैं और आपका शरीर भी हाइड्रेट रहता है। मोटापे से ग्रसित लोगों को पेट की चर्बी गलाने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह उठ कर निहार मुहँ गुनगुने पानी का सेवन करें।

pet kam karne ke upay : शहद और नींबू का सेवन –

पेट कम करने के लिए शहद और नींबू का सेवन भी एक कारगर तरीका साबित होता है। यह तेजी से पेट की चर्बी को गलाता है और आपको बढ़ते हुए मोटापे से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्स करने का कार्य भी करता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर निहार मुँह इसका सेवन करें।

मोटापे हो गए हैं परेशान? वजन घटाने के लिए जरूर पिएं ये दो ड्रिंक।

Pet kam karne ke upay : स्ट्रेस को करें दूर –

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कई बार स्ट्रेस भी मोटापे का कारण बनता है। स्ट्रेस शरीर में स्टेरॉयड हार्मोन को उतपन्न करता है जो मोटापा बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसलिए सबसे पहले स्ट्रेस को दूर करें। इसके लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें।

How to reduce belly fat in hindi : आजवाइन का प्रयोग –

क्या आप जानते हैं? आपके किचन में मौजूद आजवाइन भी आपके बढ़ते मोटापे को कम करने का कार्य कर सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए आजवाइन को एक गिलास में पानी में रात भर के लिए भिगो कर रख दें और अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी जाएं। इस प्रयोग को नियमित रूप से दोहराएं।

वजन कम करने में कारगर है स्वास्थ्यवर्ध्क जापानी माचा चाय, क्या आपने पी ?

How to reduce belly fat in hindi : दालचीनी का प्रयोग –

आप के किचन में मौजूद दालचीनी भी पेट कम करने का कार्य कर सकती है। इसका प्रयोग करना बेहद आसान है। इसके लिए दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिक्स कर इसका सेवन करें। दालचीनी का प्रयोग पेट की चर्बी गलाने का कार्य तेजी से करता है।

How to reduce belly fat in hindi : नियमित एक्सरसाइज करें –

वजन कम करने के लिए आपको ऊपर बताए गए नियमों के साथ अपनी कैलोरी को बर्न करना भी जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। आप चाहें तो योगा भी कर सकते हैं। या फिर रोजाना कम से 3 से 4 किलोमीटर तेज-तेज कदमों से चलें।

वजन कम करने के उपाय: How to weight loss without exercise in hindi

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *