इस रक्षाबंधन घर पर तैयार करें गर्मागर्म करारी जलेबी, जानिए बनाने की विधि।
अब से कुछ दिन बाद यानि की 3 अगस्त 2020 को रक्षाबंधन का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस शुभ पर्व पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और स्वादिष्ट मिठाईयों से अपने भाई का मुंह मीठा करवाती है। हमारे देश भारत की बात करें तो कोई भी त्यौहार यहाँ बिना मिठाईयों के पूरा नहीं होता। मिठाईयों से भगवान को भी भोग लगाया जाता है, इसलिए त्योहारों में मिठाईयों का महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है। पिछले कुछ समय से देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए हम आपको यही सलाह देंगे कि बाहर की बनी मिठाईयों की जगह इस रक्षाबंधन घर पर मिठाई बनाकर अपने भाई का मुँह मीठा करवाएं। आज आपके लिए लेकर आएं हैं रक्षाबंधन स्पेशल जलेबी बनाने की विधि, घर पर बनी यह जलेबी स्वाद का ऐसा तड़का लगाती है कि त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। आइये जानते है इस रक्षाबंधन पर घर पर फटाफट जलेबी बनाने की विधि…
Contents
जलेबी बनाने की विधि – How to make jalebi in hindi
जलेबी मैदा और दही को मिलाकर तैयार किये गाढ़े घोल से बनाई जाती है। गाढ़ा घोल तैयार करने के बाद इसे खमीर चढ़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। एक बार इसमें खमीर चढ़ जाए तो फिर जलेबी बनाई जा सकती हैं। जलेबी को आप गर्म तेल और शुद्ध देशी घी दोनों में तल सकते हैं। अच्छे तरह से तल जाने के बाद इसे चाशनी में डुबाया जाता है।
सामग्री –
मैदा- 1 कप
दही- 1/2 कप
चीनी- 2 कप
केसर- 1/2 छोटी चम्मच
हरी इलायची- 5-6 (इसे पीस लें)
चीनी- 1 कप (चाश्नी बनाने के लिए)
पानी एक कप (बड़े कप से)
तेल या घी (फ्राई करने के लिए)
कॉटन का कपड़ा (जिसके बीच में छेद हो)
विधि –
* सबसे पहले दही और मैदे को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
* इस पेस्ट को कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए खमीर चढ़ने के लिए छोड़ दें।
* अगर पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा हो गया हो तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।
* ध्यान रखें जलेबी के सही बनने के लिए घोल का सही होना बहुत जरूरी है। (न बहुत ज्यादा गाढ़ा न बहुत पतला )
* खमीर उतने के बाद आप देखेंगे आपका बैटर गुदगुदा हो गया है तो आप अब चासनी बनाना शुरू करें।
* पानी, चीनी, केसर और इलायची को मिलाकर मध्य फ्लेम पर गैस में चढ़ाएं।
* कुछ देर बाद फ्लेम को बढ़ाएं और चासनी को गाढ़ा करना शुरू करें।
* जब यह तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।
* अब एक गहरी कढ़ाई लें और इसमें तेल या घी डालकर गर्म करें।
* इसके बाद छेद किये हुए कॉटन के कपड़े में इस पेस्ट को डालें। ध्यान रखें छेद जितना छोटा छेद होगा जलेबी उतनी पतली बनेगी।
* कॉटन के कपड़े की जगह आप पेस्ट्री बैग और दूध की थैली का प्रयोग भी कर सकते हैं।
* अब धीरे-धीरे कपड़े को गोल घुमाते हुए जलेबी को कढ़ाई में डालना शुरू करें।
* इसे मीडियम आंच पर पकाएं और कुछ देर बाद पलटें।
* जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें चाश्नी में डुबाएं।
* करीब एक मिनट तक इन्हें चाश्नी में भीगा रहने दें। निकालकर गर्मागर्म करारी जलेबियाँ सर्व करें।
रसगुल्ला खाने के ये फायदे जानकर खुद को रोक नहीं पाएंगे रसगुल्ला खाने से।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest