देश में डरावने बन रहे कोरोना के आंकड़े पिछले 24 घंटे में 52 हजार से अधिक केस।
pinks tea - July 30, 2020 632 0 COMMENTS
1 अगस्त से देश में अनलॉक-3 की प्रकिया अब शुरू कर दी जाएगी। लेकिन कोरोना की बात करें तो इसके मामले अब और अधिक तेजी से बढ़ने लगे हैं। जहाँ अब से कुछ दिनों पहले तक कोरोना के 47 से 49 हजार तक नए मामले सामने आ रहे थे। वो अब बढ़ कर 50 हजार से भी अधिक आने लगे हैं। देश में पहली बार बीते बुधवार को कोरोना के सर्वाधिक 52 हजार नए मामले सामने आए हैं। यानि की अब हर दूसरे दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1 लाख के बड़े आंकड़े को छू रही है। हालाँकि कोरोना के ये आंकड़े डरावने जरूर हैं। लेकिन इन सब के बीच अच्छी खबर यह है कि देश में अब तक 10 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस को हरा कर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि 1 अगस्त से लगने वाले अनलॉक-3 के बाद क्या कोरोना के इन डरावने आंकड़ों में कुछ कमी दर्ज होगी या फिर ये आंकड़े अब पहले के मुकाबले और तेजी से बढ़ेंगे।
पिछले 24 घंटे कि बात करें तो कोरोना के आंकड़े बेहद डरावने रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 52,123 नए मामले सामने हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से मरने वालों कि संख्या 775 रही। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों कि संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। कुल मिलाकर कल 32,553 मरीज पूरी तरह से वायरस मुक्त हो गए। जो की ठीक होने वालों की अपने आप में एक बड़ी संख्या है।
देश में अब तक कोरोना वायरस से 15,83,792 से अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। अब तक देश में कोरोना से 34,968 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 10,20,582 लोग वायरस को मात देकर पूर्णरूप से स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 5,28,242 पर पहुंच गयी है।
हालाँकि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के साथ, अब तक 10 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमे अब कोरोना को इग्नोर कर देना चाहिए। देश में रोज आ रहे कोरोना के यह आंकड़े बेहद डरावने हैं। इसे आप इसे समझिए, भारत विश्न में तीसरा ऐसा देश बन गया है जो 15 लाख से अधिक संक्रमितों कि संख्या के साथ तीसरे नंबर पर है। कोरोना के 15 लाख के इस बड़े और डरावने आंकड़े को अमेरिका और ब्राजील पहले ही पार कर चुके हैं।
मौजूदा समय में अमेरिका में 45 लाख से अधिक लोग वायरस कि चपेट में आ गए हैं। वहीं ब्राजील की बात करें तो यहाँ 25 लाख केस पार हो चुके है। इन सबसे में भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है कोरोना की बेलगाम हो रही इस रफ्तार पर नियंत्रण पाना। बता दें कि भारत को कोरोना का 5 लाख से 15 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 34 दिन का समय लगा। वहीं ब्राजील को ठीक इसी आंकड़े को पार करने के लिए 36 दिन, तो वहीं अमेरिका को 40 दिन लगे थे। इन दोनों देश के मुकाबले में भारत में कोरोना के नए मामलों कि रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील से भी तेज दिखने लगी है।
जारी हुई अनलॉक-3 की गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू हटा और जिम खुला, स्कूल रहेंगे बंद।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022