Lifestyle

नवरात्रि में क्या नहीं खाना चाहिए? Navratri me kya nahi khana chahiye.

navratri me kya nahi khana chahiye … कोरोना के इस दौर में त्यौहारी सीजन की शुरुआत अब हो चुकी है। 17 अक्टूबर 2020 से देश में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने वाला है। नवरात्रि की शुरूआत के साथ ही लम्बे समय से ढीला चल रहा बाजार अब फिर से रफ्तार पकड़ते नजर आने लगा है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि की बहुत मान्यता है और इस दौरान लोग माता को खुश करने के लिए 9 दिन का व्रत भी रखते हैं। व्रत करने के दौरान आपको खाना-पान से संबंधित कई नियमों का भी पालन करना होता है। खासतौर पर इस दौरान सात्विक भोजन और फलाहार पर जोर देना चाहिए। यदि आप पहली बार नवरात्रि का व्रत करने जा रहें हो तो आपको यह जान लेना चाहिए कि कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए। हिन्दू धर्म में नवरात्रि को बहुत पावन पर्व माना जाता है। इसलिए इस दौरान खान-पान से जुड़े सभी नियमों का सख्ताई से पालन किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए।

नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए
courtesy google

Contents

नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए इन खाद्य पदार्थों को : Navratri me kya nahi khana chahiye

नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए अनाज – Navratri me nhi kren anaj ka sevan

नवरात्रि के इस पावन पर पर यदि आप कलश स्थापना कर रहें हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान देना होगा इस दौरान आपको अनाज का सेवन करने से बचना होगा। यानी की 9 दिनों तक गेहूं, चावल, सूजी, बेसन, मकई का आटा, बाजरे का आटा या रागी आटे का प्रयोग सख्त वर्जित है।

नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए नमक – Navratri me nhi kren namk ka sevn

जैसा की हम सभी जानते हैं कोई भी खाना चाहे कितना ही स्वादिष्ट क्यों न बना हो यदि उसमें नमक नहीं डाला गया तो वह स्वादहीन बन जाता है। इसलिए देश हो या विदेश खाने में नमक का प्रयोग हर जगह किया जाता है। बिना नमक के खाने की कल्पना करना भी अधूरी लगता है। लेकिन जब बात नवरात्रि की हो तब आपको यहाँ नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसे नवरात्रि में खाने के उपयुक्त माना गया है।

नवरात्रि में नहीं खाना चाहिए लहसुन और प्याज – Lahsun aur pyaj ka sevan

जैसा की हम सभी जानते हैं किसी भी खाने को जायकेदार बनाना हो तो उसमें लहसुन और प्याज डाल दें। खाने में इनका प्रयोग खाने के जायके को कई गुना अधिक बड़ा देता है। लेकिन जब बात नवरात्र जैसे पावन पर्व की चल रही हो तब यहाँ आपको इस पावन पर्व के दौरान इनके सेवन को त्यागना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें तामसिक भोजन माना गया है। वहीं कुछ लोग नवरात्र व्रत में टमाटर का सेवन करना भी सही नहीं मानते।

नवरात्री में कैसे करें कन्या पूजन ? आईये जानते हैं कन्या पूजन विधि.

नवरात्र में नहीं करें मसालों का सेवन – Navratri me nhi kren namk ka sevn

सामान्यतः हम खाना बनाने के लिए उसमें तरह-तरह के मसालों का प्रयोग करते हैं। ये मसाले किसी भी भोजन का जायका बढ़ाने का कार्यः करते हैं। लेकिन नवरात्रि में आपको मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा कर सकते हैं साथ ही इनमे से अधिकतर मसालों में लहसुन और प्याज का पाउडर भी मिला होता है। आप मसालों की जगह काली मिर्च, जीरा पाउडर और लालमिर्च पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं।

नवरात्रि में नहीं करना चाहिए मांस का सेवन – Navratri me nhi kren meet aur mans ka sevn

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर भूलकर भी अंडा, मांस, मछली, चिकन और मटन का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस तरह का भोजन राजसिक श्रेणी में आता है और इसका उपभोग करना वर्जित है।

नवरात्रि में क्या करना चाहिए और क्या नहीं : Navratri me kya karna chahiye aur kya nahi?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *