कपड़ों से नेल पॉलिश का दाग हटाने के कुछ आसान उपाय – How to remove nail polish stains from clothes in hindi.
pinks tea - December 30, 2021 420 0 COMMENTS
आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कपड़ों से नेल पॉलिश का दाग हटाने के कुछ आसान उपाय। कपड़ों पर यदि किसी कारण वश नेल पॉलिश का दाग लग जाये तो इसे निकालाना कई बार टेडी खीर बन जाता है। कपड़ों पर लगे नेल पॉलिश के दाग को यदि समय रहते न निकला जाये तो यह दाग जिद्दी दाग का रूप ले लेता है और इस प्रकार का जिद्दी दाग आसानी से नहीं निकलता है। यदि आपके कपड़ों पर भी कभी नेल पॉलिश लगाते हुए कोई दाग धब्बा लग जाये तो परेशान होने के बजाय कपड़ों से नेल पॉलिश का दाग हटाने के इन आसान उपायों को एक बार जरूर अपनाएं। यह नेल पॉलिश के जिद्दी से जिद्दी और पुराने हो चुके दाग धब्बों को भी आसानी से निकालने का कार्य करते हैं। आईये जानते हैं इन कपड़ों से नेल पॉलिश के दाग हटाने के इन आसान उपायों के बारे में…।

Contents
कपड़ों से नेल पॉलिश का दाग हटाने के कुछ आसान उपाय – How to remove nail polish stains from clothes in hindi.
अल्कोहल का प्रयोग –
कपड़ों में लगे नेल पॉलिश के जिद्दी दाग से छुटकारा पाने के लिए आप एलकोहल का प्रयोग कर सकती हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले एक कॉटन बाल को एलकोहल में डुबाएं और फिर इसे कपड़े पर उस जगह रगड़ें जहाँ नेल पॉलिश का दाग लगा हो। दो से तीन बार इस प्रकिया को दोहराएं और फिर कपड़े को सर्फ वाले पानी से अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखाने डाल दें।
डिश वाशर लिक्विड की मदद से –
क्या आप जानती हैं कपड़ों पर लगे नेल पॉलिश के दाग धब्बों को हटाने के लिए आप अपने किचन के सिंक में मौजूद लिक्विड डिश वाशर की मदद भी ले सकती हैं। भले ही सुनने में यह आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह तरीका काफी प्रभावी रूप से कार्य करता है। इसके लिए नेल पेंट के दाग लगी जगह पर थोड़ी सी मात्रा में लिक्विड डिश वाशर को डालकर 15 मिनट के लिए उसे छोड़ दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से कपड़े को धो लें। यदि एक बार में दाग धब्बे अच्छी तरह से न निकलें तो आप इस प्रकिया को फिर से दोहराएं।
How To Remove Oil Stains From Clothes In Hindi : कपड़ों से तेल के दाग हटाने के टिप्स।
बेकिंग सोडा से हटाएँ नेल पेंट का दाग –
कपड़ों में लगे नेल पॉलिश के दाग धब्बों को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके ब्लीचिंग गुण दाग धब्बे हटाने में काफी कारगर तरीके से काम करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में थोड़ी सी मात्रा में बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर एक गाड़ा घोल तैयार करें। अब इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से कपड़े को धो लें। आप इस प्रकिया को दोहरा भी सकते हैं।
नेल पेंट के दाग हटाने के लिए विनेगर का प्रयोग –
कपड़ों में लगे नेलपॉलिश के दाग-धब्बे हटाने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में थोड़ी सी मात्रा में कपड़े धोने वाला सर्फ लें फिर इसमें सिरका डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दाग धब्बे वाली जगहों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से इसे रगड़ें और हल्के गर्म पानी से धो लें।
कपड़े पर लगे हल्दी के दाग निकालने के टिप्स – How To Remove Turmeric Stain From Clothes In Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022