Lifestyle

अंगूर का जूस बनाने की रेसिपी : Grapes juice recipe in hindi.

Grapes juice recipe in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं घर पर अंगूर का जूस बनाने की रेसिपी। अंगूर के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंगूर विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के (K), और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही अंगूर में एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। यही कारण ही इसके जूस का सेवन वायरल और फंगल संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। अंगूर का जूस बनाने के लिए बिना दाने वाले अंगूरों का प्रयोग करें। अंगूर का जूस बनाने के लिए आप अपनी इच्छानुसार हरे, लाल या काले किसी भी प्रकार के अंगूर का उपयोग कर सकते हैं। आईये जानते हैं घर पर अंगूर का जूस बनाने की रेसिपी (Grapes juice recipe in hindi) के बारे में।

अंगूर का जूस बनाने की विधि
Photo by Maria Rosenberg on Pexels.com

अंगूर का जूस बनाने की विधि : (Angur ka juice banane ki vidhi) – Grapes juice recipe in hindi.

सामग्री :

2 कप मीठे पके काले, हरे या लाल अंगूर
1/2 नींबू
1-1½ कप पानी
क्रश्ड आइस
काला नमक स्वादानुसार

विधि :

  • अंगूर से धूल मिट्टी जैसी गंदगी और दवाइयों को निकालने के लिए अंगूर को बहते पानी में अच्छी तरह से धो लें और इनके डंठल हटा दें।
  • अब इन साफ किए हुए अंगूरों को ब्लेंडर जार में डालें।
  • फिर इसमें 1 कप पानी डालें और ब्लेंडर में इसका जूस निकलने तक पीसें।
  • एक बड़े आकर के भोगने के ऊपर एक बड़ी बारीक छलनी (छननी) रखें और उसके ऊपर तैयार अंगूर का रस डालना शुरू करें।
  • अंगूर के गूदे से अधिकतम रस निकालने के लिए एक बड़े आकर की चम्मच का उपयोग करके इसे धीरे से दबाएं।
  • इसके बाद गिलास में थोड़ी सी क्रश्ड आइस डाल दें।
  • अब इसके ऊपर1/2 नींबू निचोड़ें और थोड़ी सी मात्रा में काला नमक मिलाकर इस जूस को पीने का लुप्त उठाएं।

मसाला शिकंजी बनाने की विधि : Shikanji Recipe In Hindi.

मौसमी का जूस बनाने की विधि – Mosambi Juice Recipe In Hindi.

अन्य टिप्स –

  • अगर आप जूस तुरंत परोसना चाहते हैं तो सामान्य पानी की जगह ठंडा पानी डालें।
  • अंगूर के रस से अधिकतम पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए इसे तुरंत पीना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • अंगूर के जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी सी मात्रा में काला नमक और नींबू का रस जरूर मिलाएं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *