मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनाने की विधि (Multani mitti face pack in hindi) – Clay face pack in hindi.
pinks tea - April 16, 2022 213 0 COMMENTS
Multani mitti face pack in hindi…चेहरे को निखारने, पिम्पल्स से छुटकारा पाने और चेहरे से दाग धब्बों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क का प्रयोग करना आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। इसे आप घर पर बड़ी आसनी से तैयार कर सकते हैं। घर पर मुल्तानी मिट्टी से बनने वाला यह फेस मास्क शत प्रतिशत आर्गेनिक होता है। इसलिए आप बेजिझक इसका प्रयोग अपनी त्वचा पर कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी को आप अपनी नजदीकी बाजार से खरीद सकते हैं। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स से भी घर बैठे मँगा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुल्तानी मिट्टी में ऐसे कई सारे खनिज तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। आईये जानते हैं घर पर मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क (Multani mitti face pack in hindi) बनाने की कुछ आसान टिप्स।

घर पर मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनाने की विधि (Multani mitti face pack in hindi) – Clay face pack in hindi.
बेसिक मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क –
इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी और पानी के अलावा किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह मुल्तानी मिट्टी से बनने वाला एक बेसिक फेस वाश है । जिसका प्रयोग आप सप्ताह में एक बार कर सकते हैं। इसका प्रयोग आपकी त्वचा में मौजूद गंदगी को हटाने का काम करता है। इसका प्रयोग करने के लिए अपनी जरूरत के अनुसार मुल्तानी मिट्टी लें। फिर इसमें थोड़ी सी मात्रा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने चेहरे समेत गर्दन पर लगा लें। जब यह सूख जाए तब पानी से धो लें।
डिटैन मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क –
यह एक बेहतरीन उबटन की तरह कार्य करता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएटर करने के साथ-साथ फेस मास्क का भी काम करता है। यह त्वचा से गंदगी हटाने के साथ-साथ टैन को भी हटाता है। इसका प्रयोग त्वचा को एक्सफोलिएट कर इसमें मौजूद डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। अगर आपकी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो गए हैं, तो हफ्ते में एक बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को हल्दी के साथ मिलाएं। अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
करीना से लेकर करिश्मा तक स्किन केयर के लिए करती हैं जापानी माचा फेस मास्क इस्तेमाल।
त्वचा को साफ करने के लिए मुल्तानी मिटटी फेस मास्क –
यदि आपकी ऑयली स्किन है तो आपके लिए इस फेस मास्क का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फेस वाश को बनाने के लिए आपको ग्रीन क्ले या केओलिन क्ले का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले थोड़ी सी मात्रा में ग्रीन क्ले या केओलिन क्ले में से किसी एक क्ले का चुनाव करें। फिर इसमें पामारोसा तेल और कर्नेल के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें फिर चेहरा पानी से धो लें।
एक्ने रिमूवल मुल्तानी मिटटी फेस मास्क –
यह फेस मास्क आपकी त्वचा में मौजूदा एक्ने और उसके पुराने के निशान को हटाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह एक बेहतरीन एक्सफ़ोलीएटर के रूप में भी कार्य करता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 टेबल स्पून काओलिन क्ले को1 टेबल स्पून दरदरे पिसे हुए ओट्स के साथ मिलाना है। अब इसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और इसके सूखने का इंतजार करें। एक बार जब यह सूख जाए तो चेहरे को स्क्रब कर लें।
डीप क्लींजिंग मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क –
इस फेस मास्क का प्रयोग चेहरे की सफाई करने के साथ-साथ इसे हाइड्रेट बनाये रखने का कार्य भी करता है। यह बड़ी आसानी से त्वचा के जिद्दी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने का काम भी करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको 2 टेबल स्पून बेंटोनाइट क्ले में एक टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर में मिलाना है। इसके बाद इसमें, एक अंडे का सफेद भाग और कोई भी एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और सूखने तक इंतजार करें। सूख जाने के बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
बालों को स्वस्थ्य और हेल्दी बनाने के लिए बालों में ज़रूर लगाएं मुल्तानी मिट्टी।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022