Education

पांडा के बारे रोचक तथ्य – Facts about panda in hindi.

Amazing facts about panda in hindi…दोस्तों क्या आप जानते हैं पांडा के बारे में रोचक तथ्य? आपको बता दें कि भालू की तरह लगने वाला पांडा एक बेहद ही सुंदर जानवर है। जिसका रंग काला और सफेद होता है और यह भालू की तरह हिंसक स्वाभाव का नहीं होता। हालाँकि यह भालू प्रजाति से संबंध रखने वाला जीव है। पांडा मुख्यतः चीन में पाए जाना जीव है। क्या आप जानते हैं पांडा नाम की उतपप्ती नेपाली शब्द ‘पोनीया’ (बांस खाने वाला जानवर) से हुई है। इनके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय पांडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस जानवर के बारे में कई ऐसी रोचक बातें हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आईये जानते हैं पांडा के बारे में रोचक तथ्य (Amazing facts about panda in hindi) और अहम बातें।

पांडा के बारे रोचक तथ्य
Photo by Laura The Explaura on Pexels.com

पांडा के बारे रोचक तथ्य – Facts about panda in hindi.

  1. पांडा असल में एक काले और सफ़ेद रंग का भालू होता है।
  2. पांडा अपना अधिक समय खाने में और बाँकी का समय सोने में बिताता है।
  3. चीन में पांडा को शांति का प्रतीक माना जाता है।
  4. एक पांडा का वजन लगभग 90-135 किलोग्राम तक होता है।
  5. पांडा का अस्तित्व धरती पर पिछले 2 -3 मिलियन वर्ष से है।
  6. क्या आप जानते हैं पांडा चीन का राष्टीय पशु है।
  7. जंगली पांडा का जीवन काल काम होता है जो कि लगभग 20 साल का होता है। जबकि कैद में रखे गए पांडा अधिक वर्ष लगभग 30 साल तक जिन्दा रहते हैं।
  8. एक मादा पांडा की गर्भ धारण अवधि लगभग 95-160 दिन तक होती है।
  9. पांडा बहुत ही महंगे जानवर होते है ये एक हाथी से 5 गुना अधिक महंगे होते है क्योंकि इन्हें देख-भाल और भोजन की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है।
  10. पांडा अलग अलग आवाजों का इस्तेमाल करते है जैसे की भोंकना या चिल्लाना। पांडा एक दूसरे की खुसबू के जरिए एक दूसरे से बात करते हैं।
  11. पांडा को शिकारियों से नहीं बल्कि खाद्य स्रोतों से खतरा है क्योंकि पांडा की खाने की क्षमता बहुत अधिक होती है और वे ज्यादातर बांस का आहार करते हैं। जंगल में बांस की कमी होने के कारण उनका अस्तित्व खतरे में आ सकता है
  12. मादा पांडा हर दो वर्ष मे एक से दो शावकों को जन्म देती है।
  13. एक पांडा कम से कम 35 किलो बांस खा सकता है।
  14. विशाल पांडा पेड़ पर चढ़ने में माहिर होते है और कभी कभी तो ये पेड़ पर चढ़ कर सो भी जाते हैं जबकि एक पांडा का बच्चा 6 महीने का होने पर पेड़ पर चढ़ सकता है।
  15. पांडा तैरने मे बहुत अच्छे होते हैं अगर कभी उनको जमीन में खतरा नजर आता है तो वे तैराकी कौशल का प्रयोग करते हैं।
  16. पांडा सर्वभक्षी जानवर कहलाए जाते हैं वे ना के बराबर ही जानवरों और मछलियों को खाते हैं उनका प्रिय आहार बांस है।
  17. पांडा का वैज्ञानिक नाम ऐलुरोपोडा मेलनोलेउसे है।
  18. जंगल में लगभग 16000 पांडा मौजूद हैं और इनमें से कुछ सौ केंद में है अगर इनकी ठीक से देखभाल नहीं की गयी तो ये जल्दी ही विलुप्त हो सकते हैं।
  19. एक पांडा का पाचन तंत्र और दाँत एक मांसाहारी जानवर के जैसे होता है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *