
Bukhar me kya khana chahiye…क्या आप जानते हैं बुखार में क्या खाना चाहिए और नहीं? अक्सर लोग बुखार आने पर दवाई तो खा लेते हैं लेकिन खाना-पान में परहेज नहीं करते। जिस कारण उनका बुखार बहुत लम्बा खींच जाता है। बुखार एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक तौर पर थका देती है। बुखार के कारण कमजोरी, भूख न लगाना, थकान, शरीर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं। एक स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है। लेकिन किसी कारण वश जब शरीर का तापमान बढ़ने लगे तो व्यक्ति को बुखार आ जाता है। बुखार के दौरान यदि आप दवाइयों/घरेलू नुस्खों के साथ खान-पान पर ध्यान देंगे तो निश्चित तौर पर आप जल्द से जल्द रिकवर हो जायेंगे। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं बेहद खास जानकरी, आईये जानते हैं बुखार में क्या खाना चाहिए (Fever me kya khana chahiye) और नहीं?

बुखार में क्या खाना चाहिए (Bukhar me kya khana chahiye) – Fever me kya khana chahiye?
- बुखार होने पर सुपाच्य खाद्य पदार्थों का सेवन।
- ताजे फलों के जूस का सेवन करें।
- पानी को उबाल कर पियें।
- बुखार होने पर हल्का, कम तेल वाला, कम मिर्च मसाले वाले भोजन का सेवन करें।
- बुखार आने पर नारियल पानी का सेवन करें।
- बुखार होने पर टमाटर का सूप, वेजिटेबल सूप, सोयाबीन का सूप, खिचड़ी, दलिया, पोहा और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- बुखार में उबली हुई सब्जियों का सेवन करें।
- फीवर आने पर हरी सब्जियों का सेवन करें।
- मूंग की खिचड़ी का सेवन करें।
- फीवर आने पर चीकू, अंगूर, पपीता, आलू बुखारा, चकोतरा, अनार, सेब और संतरा जैसे फलों का सेवन करें।
- बुखार के दौरान शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें।
- फीवर आने पर ग्लूकोज, सुक्रोज, लेक्टोज को पानी में घोलकर पिएं, इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- बुखार में चिकन सूप का सेवन भी फायदेमंद रहता है।
- कमजोरी लगे तो पानी में शहद मिलाकर पिएं।
- बुखार में गाय के दूध का सेवन करें।
- प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें लेकिन बेहद संतुलित मात्रा में।
- एक बार में बहुत अधिक खाना खाने के बजाय कुछ-कुछ समय के अंतराल में खाना खाएं।
- नाश्ते में एक कूप दूध, दो ब्राउन ब्रेड बटर लगाकर खाएं।
निमोनिया में क्या खाना चाहिए (Nimoniya Me Kya Khana Chahiye) – What To Eat In Pneumonia In Hindi.
बुखार में क्या नहीं खाना चाहिए – Fever me kya nahi khana chahiye?
- तला-भुना और डीप फ़्राईड भोजन नहीं करना चाहिए।
- गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए।
- मिर्च-मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।
- खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड और बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अल्होकल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- ठंडा पानी, आइसक्रीम या फ्रिज में रखे किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
- चाय, कॉफ़ी और कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
टीबी की बीमारी में क्या खाना चाहिये और क्या नहीं? Tb Ki Bimari Me Kya Khana Chahiye Aur Kya Nhi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022